scriptइस गाने के दैरान फूट-फूट कर रोने लगे खेसारी लाल यादव, गीत सुनकर आपकी भी आंखों से छलक जाएंगे आंसू | Navratri Song 2019: Khesari Lal Yadav'sDevi Geet Tur Di Vidai Ke Riwaj | Patrika News

इस गाने के दैरान फूट-फूट कर रोने लगे खेसारी लाल यादव, गीत सुनकर आपकी भी आंखों से छलक जाएंगे आंसू

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2019 06:14:21 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

नवरात्रि के मौके पर खेसारी लाल यादव का गाना सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

navratri_song_2019_khesari_lal_yadavsdevi_geet_tur_di_vidai_ke_riwaj.jpg
नई दिल्ली। नवरात्री (Navratri 2019) के त्योहार में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक देवी गीत (Devi Geet Bhojpuri) जबरदस्त वायरल हो रहा है।खेसारी के इस गाने पर माता के भक्त जमकर झूम रहे हैं। नवरात्रि पर बने इस देवी गीत को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
दरअसल, खेसारी लाल यादव का देवी गीत तुरी द विदाई के रिवाज (Tur Di Vidai Ke Riwaj) भक्तों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है।यह गीत माता की विदाई के लिए गाया जा रहा है। इस गीत में खेसारी देवी मां को वापस न जाने के लिए मना रहे हैं। साथ ही देश के सैनिकों की सुरक्षा का वास्ता देकर माता को रुकने के लिए कह रहे हैं।
navratri_song_2019_khesari_lal_yadav.jpg
इस गाने में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल कैसे मां की आराधना करते वक्त फूट फूट कर रोने लगते हैं।खेसारी के इस गीत को सुनकर आपकी भी आंखे भर आएंगी। खेसारी लाल यादव के देवी गीत को यूट्यूब पर 676,766 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें इस गाने को पवन पांडे ने लिखा है। जबकि इस गाने को म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। इसे खेसारी लाल ने अपनी आवाज़ दी है। खेसारी के इस म्यूजिक वीडियो को किशोर कुमार ने डायरेक्ट किया है। सोशल मीडिया पर खेसारी का ये देवी गीत जमकर वायरल भी हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो