scriptपवन सिंह का “तोहरा गालिया के डिम्पल” गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video | Pawan Singh created a blast on YouTube again viral video | Patrika News

पवन सिंह का “तोहरा गालिया के डिम्पल” गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

locationनई दिल्लीPublished: Jan 10, 2020 04:04:30 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

पवन सिंह ने यूट्यूब पर फिर मचाया धमाल
भोजपुरी गाना तोहरा गालिया के डिम्पल हुआ रिलीज
भोजपुरी एक्ट्रेस अल्का सिंह पाहाड़िया नजर आ रही हैं
अल्का सिंह पहाड़िया संग खूब जमी जोड़ी
पवन सिंह कर रहे हैं अल्का के गालों की तारीफ

pawansingh1_.jpeg

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अपने गाने से तहलका मचा देने वाले पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर अपने भोजपुरी सॉन्ग से धमाल मचा रहे है। अभी हाल ही में भोजपुरी का एक गाना रिलीज हुआ है जिसमें पवन सिंह और अल्का सिंह पहाड़िया (Alka Singh Pahadiya) की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

पवन सिंह का सुपरहिट सॉन्ग ‘तोहरा गालिया के डिम्पल’ (Tohra Galiya Ke Dimpal) यूट्यूब (YouTube) पर छाया हुआ है. इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह का यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘क्रेक फाइटर’ (Crack Fighter) का है। पावर स्टार का यह सॉन्ग जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।

वीडियो को अभी तक 1 करोड़ 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह और अल्का सिंह पहाड़िया का मॉर्डन लुक देखने को मिल रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना के रिलीज होते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो