टॉलीवुड

WHAT: प्रभास की मां को इस वजह से खटक रही है अनुष्का, नहीं पसंद करती उनका रिलेशनशिप

प्रभास और अनुष्का की शादी के बीच अब प्रभास की फैमिली आ चुकी है और वह इस शादी के खिलाफ हैं।

May 24, 2018 / 10:26 am

Preeti Khushwaha

prabhas

फिल्म ‘बाहुबली’ फेम प्रभास और अनुष्का की जोड़ी फिल्मों में जितनी हिट नजर आती है। असल जिंदगी में भी उनकी जोड़ी को फैन्स उतना ही पसंद करते हैं। इस फिल्म के बाद से ही उनका नाम एक दूसरे के साथ जुड़ना शुरू हो गया था। बीच में ऐसी खबरें भी आईं थीं कि दोनों ने चोरी छुपे सगाई कर ली है। लेकिन इन बतों को दोनों स्टार्स अफवाह बता चुके हैं। खबरों की माने तो अनुष्का विदेश में ‘साहो’ की शूटिंग कर रहे प्रभास से घंटों वीडियो चैट करती हैं। अब जो खबर आ रही है उसे जानकर उनके फैन्स का दिल टूट सकता है। बात दें कि दोनों की शादी के बीच अब प्रभास की फैमिली आ चुकी है और वह इस शादी के खिलाफ हैं।

 

प्रभास की फैमिली लव मैरिज के खिलाफ:
बता दें कि प्रभास के एक फैमिली फ्रेंड ने बताया कि, ‘प्रभास के परिवार वाले खास तौर पर उनके माता—पिता लव मैरिज के खिलाफ हैं। उन्होंने ये भी बताया कि प्रभास और अनुष्का के बीच काफी गहरी दोस्ती है। ये रिश्ता दोस्ती तक ही ठीक है क्योंकि इसे किसी और रिश्ते में बदलने के बारे में वे नहीं सोचेंगे, क्योंकि प्रभास के पेरेंट्स जानते हैं कि इसका कोई फ्यूचर नहीं है। प्रभास की फैमिली इसे कभी एक्सेप्ट नहीं करेगी। प्रभास भी अपनी फैमिली की इच्छा के विपरीत ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे।’

 

prabhas

प्रभास की वजह से अनुष्का ने नहीं लिया शादी का फैसला:
पिछले साल एक वेब पोर्टल छपी न्यूज के मुताबिक, अनुष्का की शादी 2015 में तय हो गई थी। लेकिन प्रभास के कहने पर उन्हें ये शादी तोड़ दी थी। दरअसल, प्रभास चाहते थे कि अनुष्का सिर्फ ‘बाहुबली’ की शूटिंग पर ध्यान दें। क्योंकि वो खुद भी फिल्म को लेकर बेहद सीरियस थे। यहां तक कि उन्होंने फिल्म के लिए अपनी शादी भी 5 साल तक के लिए टाल दी थी।

6 हजार लड़कियों के रिश्ते ठुकराए प्रभस ने:
खबरों की माने तो प्रभास ने अबतक 6 हजार लड़कियों के रिश्ते ठुकरा चुके हैं। जिस वक्त वह ‘बाहुबली’ की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान उनके पास करीब 6 हजार लड़कियों के शादी के प्रपोजल आए। हालांकि प्रभास ने पूरा ध्यान फिल्म पर फोकस करने के लिए ये सभी रिश्ते ठुकरा दिए थे।

Home / Entertainment / Tollywood / WHAT: प्रभास की मां को इस वजह से खटक रही है अनुष्का, नहीं पसंद करती उनका रिलेशनशिप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.