scriptअब प्रिया प्रकाश का होली वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें | priya prakash varrier holi video goes viral | Patrika News

अब प्रिया प्रकाश का होली वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें

Published: Mar 03, 2018 05:33:06 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

इस वीडियो में भी प्रिया और रोशन अब्दुल की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

Priya Prakash

Priya Prakash

इंटरनेट सनसनी बन चुकी मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश प्रिया का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो होली का है। वीडियो में प्रिया प्रकाश को होली खेलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। बता दें कि 18 वर्षीय अभिनेत्री अपनी आगामी मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव’ से डेब्यू करने जा रही हैं। प्रिया प्रकाश वारियर ने होली वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,’ऐसी होली पहले कभी नहीं मनाई।’ इस वीडियो में वह अपनी फिल्म के को—स्टार रोशन अब्दुल रहूफ और अन्य दोस्तों होली खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी प्रिया और रोशन अब्दुल की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।
इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स:
बता दें कि आंख मारने वीडियो के बाद प्रिया प्रकाश सुर्खियों में आ गई थी। गूगल पर उसे इतना सर्च किया गया कि एक ही दिन में उसने सनी लियोनी जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया। वह रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई। अब उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 5 मिलियन है, जो कि फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग से भी ज्यादा है। जकरबर्ग के इंस्टाग्राम पर 4.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
फिल्म के गाने की क्लिप हुई थी वायरल:
प्रिया प्रकाश जिस वीडियो क्लिप से सुर्खियों में आई थी, वह उनकी मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव’ के एक गाने ‘मानिक्या मलाराया पूवी’ की थी। 26 सेकंड की इस क्लिपिंग से प्रिया प्रकाश लोगों के दिलों की धड़कन बन गई थी। इस वीडियो में वह अपने बॉयफ्रेंड को आंख मारती नजर आई थी। प्रिया के इस अंदाज ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया।
सीपीआई के पोस्टरों में प्रिया प्रकाश:
प्रिया प्रकाश को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की छात्र शाखा की तरफ से समर्थन मिला है। सीपीआई की छात्र शाखा ने केरल के मलप्पुरम में प्रिया प्रकाश के आंख मारने वाले पोस्टरों को लेकर अभिनेत्री और निर्माता का समर्थन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो