मनोरंजन

सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर दिलजान की हुई मौत

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान का देहांत हो गया है। सड़क हादसे में सिंगर की मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर सिंगर की मौत की खबर सुन सभी हैरान हैं।

नई दिल्लीMar 30, 2021 / 03:16 pm

Shweta Dhobhal

Punjabi Singer Diljaan Dies In A Road Accident

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी गायक दिलजान ( Punjabi Singer Diljaan Death ) का देहांत रहो गया है। जी हां, खबरों की मानें तो आज यानी कि मंगल सुबह 3:45 पर दिलजान का कार एक्सीडेंट हो गया है। इस खबर के सामने आने से पूरी इंडस्ट्री हैरान और पेरशान हो गई।

https://twitter.com/hashtag/Diljaan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि करतारपुर जाते हुए रास्ते में उनकी गाड़ी की रफ्तार बेहद तेज थी। जिसकी वजह से बैलेंस बिगड़ गया और सड़क किना खड़े ट्रक में सिंगर की गाड़ी जा घुसी। हादसे के वक्त ही सिंगर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://twitter.com/hashtag/Rip?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

फैंस और सेलेब्स जता रहे हैं दुख

मास्टर सलीम, रविन्द्र ग्रेवाल, रोशन प्रिंस जैसे कलाकारों ने दिलजान के निधन पर शोक जताया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी दिलजान की मौत पर दुख जताया है। आपको बता दें 2 अप्रैल को सिगंर का नया गाना भी रिलीज़ होने वाला है।

Home / Entertainment / सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर दिलजान की हुई मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.