scriptकंधे की सर्जरी के बाद आर माधवन जल्द दिखेंगे फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में | R Madhavan Successful shoulder surgery will be seen soon in tanu weds | Patrika News

कंधे की सर्जरी के बाद आर माधवन जल्द दिखेंगे फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में

locationमुंबईPublished: Feb 27, 2018 01:11:07 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उनके कंधे की सफल सर्जरी हो गई है और जल्द ही वो ट्रैक पर लौटने वाले हैं।

R Madhavan

R Madhavan

बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जोर दिखाने वाले एक्टर आर माधवन ने अपने कंधे की सर्जरी कराई है। उनकी ये सर्जरी सफल रही। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।
बॉलीवुड के क्यूट स्माइल वाले आर माधवन को उनके लुक और एक्टिंग की वजह से उनके फैन्स उन्हें बेहद पसदं करते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपने कंधे की सर्जरी कराई है जो सफल हो गई है। हाल ही में माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उनके कंधे की सफल सर्जरी हो गई है और जल्द ही वो ट्रैक पर लौटने वाले हैं। माधवन ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।

बता दें हॉस्पिटल बेड से अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए माधवन ने कैप्शन दिया, ‘कंधे की सर्जरी हो चुकी है..फाइटर वापस से काम पर। अपना दाहिना हाथ महसूस नहीं कर रहा हूं।’ माधवन के कंधे की सर्जरी आखिर क्यों कि गई इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। माधवन आखिरी बार वेब टीवी सीरीज ‘ब्रीद’ में दिखाई दिए थे।
आर माधवन लंबे समय से कंधे के दर्द से जूझ रहे थे। इसी वजह से शायद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। हालांकि अब फैंस को फिर से उम्मीद है कि माधवन एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर जल्द नजर आएंगे। फिल्मों की बात करें तो माधवन जल्द ही ‘चंदा मामा दूर के’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।
माधवन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने कई फिल्में में दमदार रोल निभाया है। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें ‘तनु वेड्स मनु’ के लिए मिली। इस फिल्म में कंगना रनौत ने भी जबरदस्त रोल निभाया। फैंस एक बार फिर से कंगना और माधवन की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो