टॉलीवुड

25 साल बाद रजनीकांत इस मूवी में निभाएंगे ऐसा रोल, फोटो हुई लीक, जानिए क्या होगा खास

एआर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही इस मूवी में रजनीकांत ( Rajinikant ) डबल रोल में दिखाई दे सकते हैं।

Jul 25, 2019 / 09:51 am

पवन राणा

Rajinikant

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikant ) की हर मूवी उनके फैंस के लिए एक फेस्टिवल की तरह होती है। मूवी के नाम, स्टारकास्ट, शूटिंग, लुक्स और रिलीज डेट को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। इस बार रजनीकांत ‘दरबार’ ( Darbar Movie ) टाइटल की मूवी शूट कर रहे हैं। इसी मूवी के सेट से एक नई तस्वीर लीक हुई है।

 

लीक हुई तस्वीर रजनीकांत की है। इस फोटो में रजनी पुलिसकर्मी की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी के आउटफिट में रजनी का लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार को 25 साल बाद इस लुक में दिख एक्साइटेड हैं। ‘दरबार’ में रजनीकांत एंकाउंटर स्पेस्लिस्ट का रोल करते देखे जा सकते हैं।

 

Darbar Rajinikant

आपको बता दें कि रजनीकांत ने 25 साल पहले ‘पंडियन’ (1992) मूवी में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। हालांकि इससे पहले भी वह Moondru Mugam, और Kodi Parakuthu में पुलिसकर्मी की भूमिका निभा चुके हैं।

https://twitter.com/hashtag/Darbartreat?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रजनी की अपकमिंग मूवी ‘दरबार’ की शूटिंग अगस्त के अंत तक पूरी होने की संभावना है। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही इस मूवी में रजनीकांत डबल रोल में दिखाई दे सकते हैं। इस मूवी की लीडिंग लेडी एक्ट्रेस नयनतारा हैं। बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर और दिलीप ताहिल भी इस मूवी में नजर आएंगे।

Home / Entertainment / Tollywood / 25 साल बाद रजनीकांत इस मूवी में निभाएंगे ऐसा रोल, फोटो हुई लीक, जानिए क्या होगा खास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.