रजनीकांत ने अपने फैंस को तमिल में नमस्कार कहा और साथ ही लिखा कि 'उन्हें बता दो, मैं आ गया हुं'।
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्विटर के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने अपने अकाउंट पर पहली पोस्ट अपनी फिल्म 'कबाली' का फोटो पोस्ट किया। जिसे प्रिया प्रकाश सहित उनके फैन्स ने लाइक किया।
रजनीकांत ने अपने फैंस को तमिल में नमस्कार कहा और साथ ही लिखा कि 'उन्हें बता दो, मैं आ गया हुं'। बता दें यह लाइन उनकी फिल्म 'कबाली' का एक डायलॉग है।
रजनी को इंस्टा और फेसबुक पर देख उनके फैन्स बेहद खुश नजर आए। यही नहीं उनके आते ही उनके फैंस और फॉलोअर्स उनको फॉलो करने के लिए टूट पड़े। इंस्टा अकाउंट पर अब तक रजनीकांत के 251,000 फॉलोअर्स हो चुके हैं। उनके फॉलोअर्स की लिस्ट में प्रिया प्रकाश भी शामिल हैं। वह भी उन्हें फॉलो कर रही हैं।
रातों-रात एक वीडियो के चलते पूरे देश की क्रश बनी प्रिया प्रकाश खुद रजनीकांत के इंस्टा और फेसबुक पर आने का स्वागत कर रहीं हैं। बता दें कि रजनीकांत पहले से ही ट्विटर पर एक्टिव थे।
जहां प्रिया ने पूरे देश को अपना दीवाना बनाया है वहीं रजनीकांत भी उनके फैन हैं। इंस्टा पर अकाउंट बनाते ही रजनीकांत ने 2 मार्च पर अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की। रजनी की यह तस्वीर साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'कबाली' की है। जिसे प्रिया प्रकाश ने लाइक किया।
प्रिया प्रकाश के फिल्मी कॅरियर की बात करें तो इन दिनों वह बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हैं। सुनने में आ रहा है कि वह अपने फेवरेट स्टार रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' काम करने जा रही हैं। प्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉलीवुड में अगर उन्हें कोई एक्टर पसंद है तो वह हैं रणवीर सिंह। अब रणवीर के साथ काम करने का मौका उनके लिए किसी खूबसूरत सपने को पूरा करने जैसा है। रणवीर की फिल्म 'सिम्बा' में सबसे पहले सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिर जाह्नवी कपूर और उसके बाद दीपिका पादुकोण का नाम सुनने में आ रहा था। इसी बीच अब मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का नाम सामने आ रहा है।