script

रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खबर, थलाइवा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, अब किताबों में होगा उनका चैप्टर

locationमुंबईPublished: Jun 12, 2019 12:45:27 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

Rajinikanth की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म ‘दरबार’ है।

rajinikanth

rajinikanth

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार Rajinikanth को उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। अब रजनी के फैंस के लिए और बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनकर उनके फैंस झूम उठेगें। खबर है कि रजनीकांत तमिलनाडु राज्य के विद्यालयों में 5 वीं कक्षा की पुस्तकों का हिस्सा बन गए हैं।

rajinikanth

रिपोर्ट्स की मानें तो 5 वीं कक्षा की पुस्तक में ‘Rags to Riches Stories’ वाली हेडलाइन के नीचे उन लोगों के बारे में लिखा है, जिनका अपना जीवन गरीबी और संघर्ष के साथ शुरू किया हो और कड़े मेहनत के बाद वह सफल और अमीर बनें। इसी किताब में रजनीकांत के संघर्ष के दिनों से सुपरस्टार बनने के सफर को शामिल किया गया है।

rajinikanth

इस किताब में रजनीकांत की तस्वीर के साथ उनके बारे में लिखा गया है, ‘इन्होने एक बस कंडक्टर के तौर पर अपने जीवन की शुरुआत की और बाद में इन्होने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया। अपने परिश्रम से वह न केवल सुपरस्टार बनें, बल्कि एक कल्चर के लिए यह अवतार साबित हुए।’ रजीकांत की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म ‘दरबार’ है। इस में उनके साथ सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर और दलीप ताहिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 15 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। ए.आर. मुरुगदास के निर्देशन में तैयार हो रही यह फिल्म पुलिस पर आधारित है।

ट्रेंडिंग वीडियो