script‘सैराट’ की अभिनेत्री रिंकू दिखती हैं अब ऐसी, फोटो हुई वायरल | Patrika News
टॉलीवुड

‘सैराट’ की अभिनेत्री रिंकू दिखती हैं अब ऐसी, फोटो हुई वायरल

5 Photos
6 years ago
1/5

डायरेक्टर नागराज मंजूले की फिल्म 'सैराट' साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक मराठी फिल्म थी। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में अभिनेत्री रिंकू राजगुरु और उनके अपोजिट आकाश ठोसर ने मुख्य भूमिका निभाया था।

2/5

फिल्म 'सैराट' में मुख्य भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री रिंकू राजगुरु की अब दो साल बाद मेकओवर की फोटोज वायरल हो रही है। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रिंकू ने फिल्म मेें अपनी एक्टिंग का जबरदस्त जलवा बिखेरा था।

3/5

रिंकु के इन दिनों जो फोटोज वायरल हो रहे हैं उसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। वह पहले से कुछ ज्यादा ही बदल गई हैं। गौरतलब है कि रिंकू ने सुंदर दिखने के लिए अपना वजन भी घटाया है।

4/5

'सैराट' मूवी रिंकू की पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में कन्नड़ फिल्म 'Manasu Mallige' में काम किया था। बता दें कि यह फिल्म कन्नड़ भाषा में 'सैराट' की रिमेक थी।

5/5

गौरतलब है कि रिंकू को 'सैराट' मूवी के लिए मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। नागराज मंजुले की निर्देशित फिल्म 'सैराट' का क्रेज दूसरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने को मिला। 'सैराट' का कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, बंगाली, हिंदी में रीमेक बना। 'सैराट' की हिंदी रिमेक 'धड़क' 20 जुलाई, 2018 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.