MS Dhoni को हीरो बनाना चाहती हैं साक्षी, जानिए किस रोल में 'थाला' को करती हैं पसंद
मुंबईPublished: Jul 26, 2023 01:38:32 pm
Mahendra Singh Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 'एलजीएम' से बतौर निर्माता तमिल सिनेमा में कदम रखा है। चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी ने खुलासा किया कि धोनी बतौर एक्टर डेब्यू करेंगे।


महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी
MS Dhoni News: आईपीएल टीम, चेन्नई सुपर किंग्स और तमिलनाडु के साथ अपने जुड़ाव के कारण, महेंद्र सिंह धोनी को तमिलों के बीच 'थाला' कहा जाता है। उन्होंने और उनकी पत्नी साक्षी ने हरीश कल्याण और इवाना के साथ अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर 'एलजीएम' उर्फ 'लेट्स गेट मैरिड' की घोषणा की।