scriptकारण स्पष्ट नहीं, शोक में डूबा सिनेमा जग त, ‘सम्मोहनम’ में अदिति राव के ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ का निधन | Sammohanam actor Amit Purohits death leaves industry shocked | Patrika News

कारण स्पष्ट नहीं, शोक में डूबा सिनेमा जग त, ‘सम्मोहनम’ में अदिति राव के ‘एक्स बॉयफ्रेंड’ का निधन

locationमुंबईPublished: Jul 11, 2019 11:27:58 am

सिनेमा जगत में शोक की लहर, अदिति राव हैदरी के ‘एक्‍स बॉयफ्रेंड’ और एक्‍टर अमित पुरोहित का निधन….

Amit Purohit

Amit Purohit

फिल्म ‘सम्मोहनम’ अभिनेता अमित पुरोहित के अचानक निधन से सिनेमा जगत में शोक में डूबा है। अमित साउथ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने 2018 में आई फिल्म ‘सम्मोहनम’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के एक्स बॉयफ्रेंड का किरदार निभाया था। इतनी कम उम्र में उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। साउथ सिनेमा ने एक होनहार कलाकार को खो दिया। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

Amit Purohit
https://twitter.com/isudheerbabu/status/1148917469127434241?ref_src=twsrc%5Etfw

सुधीर बाबू ने शेयर किया ये दुखद समाचार
सोशल मीडिया पर फिल्म ‘बागी’ के अभिनेता सुधीर बाबू ने इस दुखद समाचार को शेयर किया है कि अमित पुरोहित अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अमित को श्रद्धाजंलि दी है। सुधीर ने लिखा, ‘अमित पुरोहित के अचानक निधन से स्तब्ध हूं। ‘सम्मोहनम’ में अमित पुरोहित ने ‘समीरा के पूर्व’ की भूमिका निभाई थी। बहुत ही मिलनसार लड़का और हमेशा हर शॉट के लिए 100 फीसदी देता था। भगवान उनकी आत्‍मा को शांति दे।

Amit Purohit
https://twitter.com/mokris_1772/status/1148917379566637056?ref_src=twsrc%5Etfw

अमित के निधन पर सितारों ने जताया शोक
अमित पुरोहित के निधन पर कई सितारों और उनके फैंस ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है। ‘सम्मोहनम’ के निर्देशक मोहनकृष्ण इंद्रगति ने भी उन्‍हें याद किया है। अमित ने पंख, बिजुका, आलाप, आदि फिल्मों में काम किया था। अभी तक अमित के निधन का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो