Sanjay Dutt Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त बहुत जल्द एक फेमस साउथ इंडियन मूवी की सीक्वल में नजर आएंगे। इसकी रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है। इसे 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नाम है ‘डबल इस्मार्ट’।
फिल्म मेकर्स ने इसका एक लेटेस्ट पोस्टर जारी करते हुए सोशल मीडिया पर ये जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। इस फिल्म में राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) लीड रोल में हैं और उनके अपोजिट यानी विलेन के रोल में दिखेंगे संजय दत्त।
RAM POTHINENI – SANJAY DUTT: PURI JAGGANADH TO BRING PAN-INDIA FILM ‘DOUBLE iSMART’ ON 15 AUG INDEPENDENCE DAY… #RamPothineni and #SanjayDutt star in this #PuriJagannadh directorial, which will arrive in *cinemas* on 15 Aug 2024 #IndependenceDay.
फिल्म की पहली किस्त यानी ‘इस्मार्ट शंकर’ हिट थी, इसलिए इसका दूसरा पार्ट बनाया जा रहा है। मगर जैसे ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस हुई तो संजू बाबा के फैंस कहने लगे कि अल्लू अर्जुन ने इसलिए ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) को आगे खिसका दिया। कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे कि खलनायक यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) से डर कर ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने ये फैसला लिया है।
ये दूसरी बार है जब निर्देशक पुरी जगन्नाथ और अभिनेता राम पोथिनेनी साथ काम कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत ‘स्त्री-2’, ‘खेल खेल में’ और’ पुष्पा-2’ से होने वाली है।