script

सपना चौधरी ने दलेर मेहंदी संग किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा ये वीडियो

locationमुंबईPublished: Feb 23, 2019 01:53:29 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सपना चौधरी का यह वीडियो उनके नए गाने ‘Bawli Parade’का है जिसमें वह पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ ठुमके लगा…

sapna choudhary

sapna choudhary

जानी मानी हर‍ियाणवी डांसर और सिंगर Sapna Choudhary अपने वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। सपना का हाल ही में एक नया गाना इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है, जिसमें वे मशहूर पंजाबी सिंगर Daler Mehndi के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का साथ में डांस फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है इसलिए वो ये वीडियो बार-बार देख रहे हैं।

 

sapna choudhary

सपना चौधरी का यह वीडियो उनके नए गाने ‘Bawli Parade’का है जिसमें वह पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ ठुमके लगा रही हैं।

पहले सपना स‍िर्फ हरियाणवी गानों पर डांस करती थीं और अब वह भोजपुरी गाने और पंजाबी गानों पर भी अपना जलवा द‍िखा रही हैं। उनका ताजा गाना भी पंजाबी है जिसमें वह ग्रीन कलर का कुर्ता पहने द‍िखाई दे रही हैं।

 

sapna choudhary

आपको बता दें कि सपना चौधरी की 8 फरवरी को उनकी डेब्यू फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ रिलीज हुई थी। जिसमें वह पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आई। बता दें कि सपना के म्यूजिक वीडियो ट्रेंड में रहते हैं। इससे पहले सपना सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 11 का भी हिस्‍सा रही थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो