इस वीडियो में सपना चौधरी दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। वह हरियाणवी गाने ‘घूंघट की ओठ’ में जमकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। उनका ये गाना वैसे तो 2018 में रिलीज किया गया था मगर इसके दीवाने इसे अब तक सुन रहे हैं। इस गाने में सपना चौधरी स्टेज पर हैं और सिर पर घूंघट लिये नजर आ रही हैं। अबतक इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
सपना चौधरी ने हाल ही में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ ‘बावली तरेड़’ गाने पर डांस किया है। उसके बाद उनका सपना और दलेर मेहंदी पहली बार इस वीडियो के लिए साथ आए हैं। इसके बाद पिछले दिनों उनका एक और पंजाबी गाना ‘वूफर वूफर’ रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।