scriptFIRST VIDEO: दिलीप कुमार की नातिन ने की 17 साल बड़े एक्टर संग की शादी, अकेली पहुंची सायरा बानो | Sayyeshaa Saigal and Arya wedding First Video goes viral | Patrika News

FIRST VIDEO: दिलीप कुमार की नातिन ने की 17 साल बड़े एक्टर संग की शादी, अकेली पहुंची सायरा बानो

locationमुंबईPublished: Mar 11, 2019 05:14:56 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

नातिन सायशा के संगीत में सायरा बानो तो पहुंचीं, लेकिन दिलीप कुमार नजर नहीं आए।

Sayyeshaa Saigal Saira Banu

Sayyeshaa Saigal Saira Banu

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो (Saira Banu) की नातिन सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal) ने 10 मार्च को 17 साल बड़े तमिल एक्टर आर्या संग शादी कर ली है। इस शादी में बॉलीवुड सहित साउथ के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। शादी की तस्वीरों के बाद अब शादी का पहला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों कितने खुश नजर आ रहे हैं।

Sayyeshaa-Saigal-arya-allu-arjun

सायशा और आर्या की शादी ताज फलकनुमा होटल में हुई। इस शादी में परिवार सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां जैसे संजय दत्त, अल्लू अर्जुन, आदित्य पंचोली, सूरज पंचोली, ए सुशांत, शुब्रा अयिप्पा ने शिरकत की। शादी में सायशा लाल और सफेद रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उन्होंने साड़ी से मेचिंग चूढ़ा भी पहना हुआ था। वहीं, दूल्हेराजा आर्या पारंपरिक कड़ाई जड़ा कुर्ता और पेंट में नजर आए। आर्या ने चश्मा भी लगाया हुआ था।

 

https://twitter.com/hashtag/Arya?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/sayyeshaa?ref_src=twsrc%5Etfw
Sayyeshaa Saigal arya

नातिन सायशा के संगीत में सायरा बानो तो पहुंचीं, लेकिन दिलीप कुमार नजर नहीं आए। सूत्रों की मानें तो दिलीप कुमार अपनी खराब तबियत के चलते समरोह में शिरकत नहीं कर पाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो