scriptअपनी मां के साथ मिलकर विजय देवरकोंडा करने जा रहे ऐसा महान काम! आप सुनेंगे तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे | South Star Vijay Deverakonda Will Donate All His Organ with mother | Patrika News

अपनी मां के साथ मिलकर विजय देवरकोंडा करने जा रहे ऐसा महान काम! आप सुनेंगे तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे

locationमुंबईPublished: Nov 17, 2022 05:28:48 pm

Submitted by:

Riya Jain

एक्टर्स अक्सर लीक से हटकर कुछ ऐसे काम करते हैं जो लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार विजय देवरकोंडा ( Vijay Deverakonda ) ने किया।

vj.jpg

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा ( Vijay Deverakonda ) हाल में फिल्म लाइगर ( liger ) में नजर आए थे। फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अभी भी स्टार का चार्म पूरी इंडस्ट्री पर बना हुआ है। एक्टर्स अक्सर लीक से हटकर कुछ ऐसे काम करते हैं जो लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार विजय ने किया। हाल ही एक इवेंट के दौरान उन्होंने अंग दान करने को लेकर काफी विस्तार में बात की। इतना ही नहीं एक्टर ने अपने अंग दान करने का वादा किया है।

v.jpg

विजय इससे पहले भी कई वेल्फेयर एक्टिविटीज का हिस्सा रह चुके हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विजय ने बताया, ‘डॉक्टर ने मुझे बताया कि बहुत सारी सर्जरी सिर्फ डोनर की वजह से होती हैं। इसपर विश्वास करना मुश्किल है कि इतने सारे लोग दूसरे लोगों के लिए दान कर रहे हैं। यह एक खूबसूरत चीज है। इसके साथ ही डॉक्टर कहते हैं कि दक्षिण एशियाई देशों में अंग दान यहां के मुकाबले कम है।’ इसी के साथ एक्टर की ट्विटर पर एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसपर लोग पॅाजीटिव रिएक्शन दे रहे हैं।

 

https://twitter.com/hashtag/VijayDeverakonda?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आगे एक्टर आगे बताते हैं,’मुझे लगता है कि मैं अपने सारे अंग दान कर दूंगा। मुझे बहुत अच्छा लगेगा कि अगर यह मेरे जाने के बाद किसी और के काम आए और उन्हें जीने में मदद करे। मुझे नहीं लगता कि मेरे अंगों को बेकार करके कोई फायदा है। मैं फिट रहता हूं और खुद को स्वस्थ रखता हूं। मेरी मां और मैंने अपने अंग दान करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यह एक बहुत खूबसूरत चीज है कि आप अपनी उदारता के कारण किसी न किसी रूप में जीवित रहते हैं। मैं सभी को अंग दान करने पर विचार करने के लिए कहता हूं।’

vb.jpg

गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। इसमें एक्टर के साथ अनन्या पांडे दिखाई दी थीं। इसके बाद जल्द ही स्टार विजय सामंथा रुथ प्रभु ( samantha ruth prabhu ) के साथ डायरेक्टर शिव नारायण की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो