scriptरजनीकांत की इस क्लासिकल हिट का रीमेक बनाएंगे दामाद धनुष, डबल रोल से हुआ था धमाका | south superstar dhanush to remake Rajinikanth movie Netrikkan | Patrika News

रजनीकांत की इस क्लासिकल हिट का रीमेक बनाएंगे दामाद धनुष, डबल रोल से हुआ था धमाका

locationमुंबईPublished: Jan 22, 2020 02:07:05 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

1981 में आई दक्षिण की इस मूवी को रजनीकांत की क्लासिकल हिट माना जाता है।

rajinikanth and dhanush

rajinikanth and dhanush

साउथ स्टार धनुष को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे टॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म Netrikkan का रीमेक बनाने जा रहे हैं। फिल्म में लीड रोल खुद धनुष निभाएंगे और उनके अपोजिट कीर्ति सुरेश नजर आ सकती हैं। बता दें कि मूल फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेत्री मेनका मुख्य भूमिका में थे। 1981 में आई दक्षिण की इस मूवी को रजनीकांत की क्लासिकल हिट माना जाता है। इस फिल्म को विशु और फिल्म निर्माता के बालाचंदर ने लिखा था। एसपी मुथुरामन ने निर्देशन किया था। फिल्म में रजनीकांत ने पिता और बेटे की दोहरी भूमिका निभाई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि धनुष भी रीमेक में डबल निभा सकते हैं। हालांकि धनुष की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

रजनीकांत की इस क्लासिकल हिट का रीमेक बनाएंगे दामाद धनुष, डबल रोल से हुआ था धमाका
हालांकि साउथ इंडस्ट्री के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि धनुष इस फिल्म का हिस्सा होंगे। बता दें कि इससे पहले उन्होंने रजनीकांत की फिल्म Mappillai के रीमेक में भी काम किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी इस फिल्म में अहम भूमिका में थीं।

 

रजनीकांत की इस क्लासिकल हिट का रीमेक बनाएंगे दामाद धनुष, डबल रोल से हुआ था धमाका

सूत्रों के अनुसार, धनुष ने खुद इस फिल्म के रीमेक के लिए दिलचस्पी दिखाई है। वहीं मेनका के फैन्स भी चाहते हैं कि मां की भूमिका इस फिल्म में उनकी बेटी कीर्ति सुरेश ही करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो