scriptसाउथ सुपरस्टार ने 400 क्रू मेंबर्स को दिया इतना महंगा गिफ्ट, बॉलीवुड स्टार्स तो सपने में भी नहीं सोच सकते, किसी महाराजा की तरह… | south superstar Vijay gifts gold rings to 400 crew members of movie | Patrika News
टॉलीवुड

साउथ सुपरस्टार ने 400 क्रू मेंबर्स को दिया इतना महंगा गिफ्ट, बॉलीवुड स्टार्स तो सपने में भी नहीं सोच सकते, किसी महाराजा की तरह…

उन्होंने अपनी फिल्म के क्रू मेंबर्स को खास तोहफा दिया है।

मुंबईAug 14, 2019 / 09:58 pm

Mahendra Yadav

actor vijay

actor vijay

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने अपनी फिल्मों की वजह से तो चर्चा में रहते ही हैं। लेकिन अब वह अपनी दरियादिली की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उन्होंने अपनी फिल्म के क्रू मेंबर्स को खास तोहफा दिया है। दरअसल, विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बिगिल’ के 400 लोगों की क्रू टीम को सोने की अंगूठियां बाटी हैं। विजय के इस खास तोहफे का पता तब चला जब फिल्म की टीम ने इससे जुड़ी तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।

साउथ सुपरस्टार ने 400 क्रू मेंबर्स को दिया इतना महंगा गिफ्ट, बॉलीवुड स्टार्स तो सपने में भी नहीं सोच सकते, किसी महाराजा की तरह...
अब ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में विजय एक-एक कर लोगों को अंगूठी देते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मोबाइल से शूट कर रहा शख्स अपने हाथ में मौजूद सोने की अंगूठी दिखाता है। यह अंगूठी उसे विजय ने दी थी। इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी BIGIL लिखा नजर आता है।
https://twitter.com/hashtag/bigil?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रिपोर्ट के अनुसार,विजय ने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें यह तोहफे को देने का फैसला किया था। 13 अगस्त को मूवी में उनके हिस्से की शूटिंग खत्म की गई, जिसके बाद उन्होंने सभी को गोल्ड रिंग देते हुए सरप्राइज कर दिया।

Home / Entertainment / Tollywood / साउथ सुपरस्टार ने 400 क्रू मेंबर्स को दिया इतना महंगा गिफ्ट, बॉलीवुड स्टार्स तो सपने में भी नहीं सोच सकते, किसी महाराजा की तरह…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो