scriptये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी | These are Bhojpuris most bold expressions | Patrika News

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

locationमुंबईPublished: Jan 26, 2018 10:10:32 am

Submitted by:

Preeti Khushwaha

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस की बात करें तो वो भी बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को बराबर की टक्कर देतीं हैं

bhojpuri actress

bhojpuri actress

लगातार अगर किसी इंडस्ट्री ने अपने ग्राफ को उपर पहुंचाया है तो वो है भोजपुरी। आज लोग जितनी बॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद करते हैं उताना ही भोजपुरी फिल्मों को भी। स्टारडम के मामले में बॉलीवुड भले ही भोजपुरी सिनेमा से आगे हो, लेकिन खूबसूरती में ये 10 भोजपुरी हीरोइनें किसी भी बॉलीवुड हीरोइन से पीछे नहीं लगतीं। फैनफॉलोइंग के मामले में भी ये 20 ही बैठेंगी। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस की बात करें तो वो भी बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को बराबर की टक्कर देतीं हैं। हम ये भी कह सकते हैं कि भोजपुरी फिल्मों की कई एक्ट्रेस तो बॉलीवुड हिरोइनों से कहीं ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप टेन एक्ट्रेस के बारे में।
ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

अक्षरा सिंह:
भोजपुरी फिल्मों की जान कहीं जाने वाली हिरोइनों में से एक हैं अक्षरा सिंह। इनकी पहली फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन न जाय’ थी। अक्षरा कई टीवी शोज भी होस्ट कर चुकी हैं। 2013 में रवि किशन के साथ सत्यमेव जयते होस्ट करने के बाद अक्षरा की लोकप्रियता को पंख मिल गए। साथिया, ए बलमा बिहारवाला, साजन चले ससुराल 2 आदि इनकी हिट फिल्में ह

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

आम्रपाली दूबे:
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की पहचान हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी कलाकार की। रहना है तेरी पलकों की छांव में लीड रोल किया। पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी, जिसमें इनके को-स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ही थे। निरहुआ के साथ इनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है औ दोनों अब तक कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

अंजना सिंह:
भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक अगर किसी को कहा जाता है तो वो हैं अंजना सिंह। रवि किशन के साथ इनकी जोड़ी खूब जमती है। हाल ही में ये अपनी आने वाली फिल्म सनकी दरोगा के मुहूर्त पर नजर आईं। सनकी दरोगा में दरोगा का किरदार रवि किशन कर रहे हैं। अंजना इस फिल्म के जरिये चौथी दफा रवि किशन के साथ नजर आएंगी।

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

गुंजन पंत:
भोजपुरी फिल्मों की ये एक्ट्रेस डीवा कही जाती हैं। गुंजन पंत अट्रेक्टिव फिगर और चार्मिंग पर्सनाल्टी वाली एक्ट्रेस हैं। इनकी कुछ हिट फिल्में घाघरा चोली, पति के अंदर, और कुतुब मीनार हिलेला हैं।

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

काजल राघवानी:
भोजपुरी फिल्मों में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं काजल राघवानी। 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ट्रक ड्राइवर उनकी पहली फिल्म थी। काजल ने भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गजों जैसे कि मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, पवन कुमार आदि के साथ काम करके पहचान बनाई है।

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

मोनालिसा :
भोजपुरी हीरोइन अंतरा विश्वास को मोनालिसा के नाम से भी जाना जाता है। मोनालिसा की ज्यादातर पढ़ाई बंगाल से हुई है, लेकिन इन्होंने भोजपुरी फिल्मों में करियर बनाया। फिल्म भोले शंकर से मोनालिसा ने डेब्यू किया। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी थे। मोनालिसा ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, बंगाली और बांग्लादेशी फिल्मों में भी काम किया है। भोजपुरी में इनकी कुछ खास फिल्में सिंदूर दान, सात सहेलियां, देवरा बड़ा सतावेला, नटवर लाल रहीं।

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

पाखी हेगड़े :
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी ने भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया है। कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। पाखी को भोजपुरी फिल्म गंगा देवी से बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

प्रियंका पंडित:
सन् 2013 में फिल्म जीना तेरी गली से प्रिंयका पंडित ने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उसी वर्ष उन्होंने भोजपुरी का न्यू कमर एक्ट्रेस की अवॉर्ड भी अपनी झोली में डाला। उनकी कुछ और हिट फिल्में लागी नहीं छूटे रामा, जो जीता वोही सिकंदर, दिल भइल दीवाना आदि हैं।

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

रानी चटर्जी :
भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेस अगर कोई है तो वो हैं रानी चटर्जी। मुंबई में जन्मी रानी ने मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से डेब्यू किया था। फिल्म सुपर हिट हुई और इसे कई अवार्ड्स मिले। इन्हें 2013 में नागिन फिल्म के लिए बेस्ट भोजपुरी एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था।

ये हैं भोजपुरी फिल्मों की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस,जिनके आगे पूनम पांडे भी लगती हैं फीकी

रिंकू घोष :
टीवी सीरियल दुर्गेश नंदिनी से रिंकू घोष ने अपने अभिनय की शुरुआत की। लेकिन उनके अंदर के कलाकार ने उन्हें भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन बना दिया। हिंदी फिल्म हिम्मतवाला में रिंकू आइटम नंबर भी कर चुकी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो