scriptशुद्ध के लिए युद्ध अभियान : 35 में से 12 नमूने मिले अमान्य | 12 out of 35 samples found invalid | Patrika News

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान : 35 में से 12 नमूने मिले अमान्य

locationटोंकPublished: Nov 28, 2020 07:17:16 pm

Submitted by:

pawan sharma

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान : 35 में से 12 नमूने मिले अमान्य
 

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान : 35 में से 12 नमूने मिले अमान्य

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान : 35 में से 12 नमूने मिले अमान्य

टोंक. दीपावली के दौरान राज्य सरकार की ओर से चलाए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाए जाने के बाद भी दुकानदार मापदण्डों के विपरित सामग्री देने से बाज नहीं आए। ऐसे में लोग अनजाने में दुषित सामग्री का सेवन कर गए। इसका खुलासा अब त्योहार के बाद नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत 26 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक जिले में 76 प्रतिष्ठानों पर टीम द्वारा नमूने लेने की कार्रवाई की गई थी।
इनमें से अभी तक मात्र 35 नमूनोंं की रिपोर्ट आई है। वहीं इनमें से 23 नमूने पास हुए है, जबकि 12 नमूने मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे है। इनमें एक नमूने के लेबल पर लिखे गए तथ्य के अनुरुप खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। 9 नमूने मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे है तो दो नमूने महावीर प्रसाद विनोद कुमार ढिकोलिया के यहां से लिया गया बेसन का नमूनों एवं ताराचंद गुप्ता मेहन्दीबाग के यहां लिया गया घी का नमूना जांच रिपोर्ट में दूषित पाया गया है, जिनके खिलाफ सक्षम न्यायालय में इस्तगासे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
…तो और अधिक होती कार्रवाइर्
जिले में दो खाद्य निरीक्षक नियुक्त है। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान इनमें से एक खाद्य निरीक्षक मदनलाल गुर्जर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेश से प्रतिनियुक्ति पर चितौडगढ़़ लगा दिया गया। ऐसे में 1800 से अधिक फर्मों की जांच का जिम्मा एक ही खाद्य निरीक्षक पर रह जाने से अधिकांश स्थानों पर जांच ही नहीं हो पाई।
अब तक 89 फेलविभाग की टीम की ओर से एक जनवरी 2020 से अब तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के जिले में 289 नमूने लिए गए है, जिनमें से 169 नमूने पास तथा 89 मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे है। इनमें से 47 के खिलाफ सक्षम न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया है। तथा 13 नमूनों के मामले में दो लाख पांच हजार का जुर्माना किया गया है।
जारी रहेगा अभियान त्योहार के पूर्व शुरू हुआ अभियान फिलहाल आगामी दिनों तक जारी रखे जाने के आदेश प्राप्त हुए है। जिले के किसी भी व्यक्ति को दूषित सामग्री के बारे में जानकारी मिलती है तो वह विभाग को बता सकता है, उसका नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। सत्यनारायण गुर्जर, खाद्य निरीक्षक, टोंक

ट्रेंडिंग वीडियो