अब तक 17620 नमूनों की जांच हो चुकी है। बकाया 264 नमूनों की जांच आनी बाकी है। चिकित्सा विभाग ने सोमवार को 139 नमूने और लिए हैं। कुल पॉजिटिव में से 215 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इधर, कोरोना पॉजिटिव को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उनके सम्पर्क वालों के नमूने लिए गए। उक्त क्षेत्र में बैरीकेडिंग की गई।
लापरवाही पड़ रही है भारी
दरअसल शहर में कोरोना की संख्या लगातार बढऩे का कारण लापरवाही भी है। पहले पॉजिटिव आने के बाद भी प्रशासन ने उनके सम्पर्क में आने वालों को घर से बाहर निकलने से पाबंद नहीं किया था। वहीं बाजार भी कोरोना संक्रमित जोन में लगातार खुल रहे थे। दुकानों पर लगातार भीड़ बनी रही है।
ऐसे में अभी बड़ी समस्या यह हो गई है कि जो ग्राहक पॉजिटिव के सम्पर्क में आकर चला गया उसे कैसे चिह्नित किया जाएगा। शहर के बाजार में बरती गई लापरवाही अब भारी पड़ रही है। अभी भी बाजार का आलम सही नहीं है। दुकानों पर भीड़ लगातार बनी हुई है।