script

टोंक में 536 में से 267 इकाइयां बंद

locationटोंकPublished: May 23, 2020 09:10:16 am

जिले में प्रवासी मजदूरों के जाने से उद्योगों पर छाया संकट

टोंक में 536 में से 267 इकाइयां बंद

टोंक में 536 में से 267 इकाइयां बंद



निवाई. शहर के दो औद्योगिक क्षेत्र में करीब विभिन्न प्रकार की 200 फैक्ट्रियां संचालित है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते प्रवासी मजदूरों के पलायन से क्षेत्र के उद्योगों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। लगातार प्रवासी मजदूरों के जाने से उद्योगों में लेबर का संकट उत्पन्न हो गया है।
शहर के झिलाय रोड व बनस्थली मोड़ औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के औद्योगिक इकाइयां स्थापित है, जो लॉकडाउन से पूर्व पूर्ण रूप से सभी संचालित थी। खेत में लगाए जाने वाले खंभे की फैक्ट्यिां व लोहे की जाली बनाने वाली इकाइयां मजदूरों के अभाव में बंद पड़ी है। जहां 24 घंटे चलने वाली तेल मिलेंं भी रोटेशन में चल रही है। दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 25 तेल मिलेेंं संचालित है, जिनका राज्य व अन्य प्रदेशों में तेल बिकता है, लेकिन लॉक डाउन और प्रवासी मजदूरों के जाने उत्पादन पर काफ ी असर पड़ा है। तेल मिलों में करीब 80 प्रतिशत मजदूर बिहार, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आसाम, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ मणिपुर, आन्ध्रप्रदेश, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल राज्य के थे, लेकिन करीब 900 मजदूरों के अपने राज्य लौट जाने से तेल मिलों सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों का संकट उत्पन्न हो गया है। तेल मिलों में लोडिंग और अनलोडिंग का सारा काम प्रवासी मजदूर ही करते थे, इससे 24 घंटे चलने वाली तेल मिलें बहुत कम चल पा रही। स्थानीय मजदूरी बहुत अधिक होने से उत्पादन पर सीधा असर हो रहा है।
शहर के औद्योगिक क्षेत्र में तेल मीलों में मजदूरों की कमी से मिलें रोटेशन में चल रही है। तेल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस पहाड़ी का कहना कि प्रवासी मजदूरों के जाने से तेल मीलों बहुत प्रभावित हुए हैं। अधिकांश मिल में प्रवासी मजदूर ही काम करते हैं। लगातार मजदूरों के जाने से तेल मिलों मजदूरों की कमी आ गई है और उत्पादन घटने लगा है। यदि सभी मजदूर चले जाएंगे तो तेल मिले बंद हो जाएगी।
फैक्ट फाइल
दो रीको क्षेत्र
200 इकाइयां
50 इकाइयां पूर्ण रूप से बंद
900 मजदूर घरों को लौटे

जिले के उद्योगों पर काफी कोरोना वायरस का काफी असर पड़ा है। जिले में ५३६ में से २६७ इकाइयां अभी बंद है। जिले में ७२०४ से २७९२ मजदूर ही कार्य कर रहे है।
शैलेन्द्र शर्मा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, टोंक

ट्रेंडिंग वीडियो