scriptसचिन पायलट पक्ष में जिलाध्यक्ष समेत 59 ने दिए इस्तीफा | 59 resigns, including District President in Sachin Pilot side | Patrika News

सचिन पायलट पक्ष में जिलाध्यक्ष समेत 59 ने दिए इस्तीफा

locationटोंकPublished: Jul 14, 2020 09:31:43 pm

Submitted by:

jalaluddin khan

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री पद से हटायागुर्जर समाज ने दी चेतावनीटोंक. टोंक विधायक सचिन पायलट के उपमुख्यमंत्री तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटने के बाद जिले की राजनीति ने नया करवट ले लिया है। सचिन पायलट के पक्ष में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया है। अभी और इस्तीफे बाकी हैं। टोंक में चले इस्तीफों के दौर से प्रदेश की राजनैतिक गलियारों में फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

सचिन पायलट पक्ष में जिलाध्यक्ष समेत 59 ने दिए इस्तीफा

सचिन पायलट पक्ष में जिलाध्यक्ष समेत 59 ने दिए इस्तीफा

सचिन पायलट पक्ष में जिलाध्यक्ष समेत 59 ने दिए इस्तीफा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री पद से हटाया
गुर्जर समाज ने दी चेतावनी
टोंक. टोंक विधायक सचिन पायलट के उपमुख्यमंत्री तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटने के बाद जिले की राजनीति ने नया करवट ले लिया है। सचिन पायलट के पक्ष में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफा दे दिया है। अभी और इस्तीफे बाकी हैं। टोंक में चले इस्तीफों के दौर से प्रदेश की राजनैतिक गलियारों में फिर से चर्चा शुरू हो गई है।
इसके साथ उपमुख्यमंत्री बतौर टोंक में होने वाले विकास की उम्मीद भी अब धूमिल होती जा रही है। हालांकि सचिन पायलट ने टोंक में ट्रॉमा अस्पताल, कई ब्रिज, सड़कें, अस्पताल तथा परियोजनाएं स्वीकृत कराई थी।
लेकिन अभी और कई विकास की परियोजनाओं लेकर लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं। दूसरी ओर सचिन पायलट को पद से हटाए जाने के बाद गुर्जर समाज ने शहर में प्रदर्शन किया।

शाम को कांगे्रस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता समेत 59 पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम इस्तीफा भेजा है। वहीं सूचना के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने गुर्जर बाहुल्य इलाकों में हाइअलर्ट जारी किया है।
इसके आदेश सभी पुलिस अधीक्षकों को जारी किए गए हैं। इसमें टोंक भी शामिल है। जहां पुलिस का अलर्ट जारी किया गया है। ताकि किसी प्रकार का बड़ा प्रदर्शन हो तो उस पर नियंत्रण किया जा सके।

दिनभर रही चर्चाएं
कांग्रेस की राज्य सरकार में चल रही उठा-पटक से जहां राजनैतिक गलियारों में बहस तथा चर्चा है। वहीं टोंक विधायक सचिन पायलट को लेकर टोंक में खासी गहमा-गहमी है। भाजपा जहां कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर डाल रही है।
वहीं कांग्रेस के गुटों के तौर पर बात करने लगे हैं। गत विधानसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस के गुट सामने आए गए थे, लेकिन सचिन पायलट के चुनाव के चलते सब को एक होना पड़ा। अब उनके प्रदेशाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अशोक गहलोत के एक तरफा कांग्रेस में सर्वेसर्वा होने के बाद टोंक में भी हलचल हो गई है।
टोंक में कांग्रेस के अधिकतर कार्यकर्ता अशोक गहलोत गुट के माने जाते हैं। सचिन पायलट के प्रदेशाध्यक्ष से हटने के बाद अब नई जिला कार्यकारिणी में उनके शामिल होने की अटकलें भी लग रही है।
अंदरूनी तौर पर माना जाने लगा है कि नई जिला और प्रदेश कार्यकारिणी में उनके नम्बर आएंगे। साथ ही जिले की राजनीति से जो उनकी दूरी अशोक गहलोत गुट में होने के हो गई तो वो अब पट जाएगी।

वहीं दूसरी ओर पायलट गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार तक सोशल मीडिया पर वे जमकर बोल रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं आई है।
ना ही कोई किसी प्रकार का बयान दे रहा है। ऐसे में पूर्ण रूप से कांग्रेस के टोंक में बने पायलट व गहलोत गुटों में सन्नाटा छाया हुआ है।

सचिन के पक्ष में किया प्रदर्शन
सचिन पायलट के उपमुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद टोंक में सवाईमाधोपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया गया।
यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। यह प्रदर्शन गुर्जर समाज व कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता रामलाल गुर्जर संडीला ने कहा कि अशोक गहलोत ने उपमुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को कांग्रेस के आला पदाधिकारियों के साथ मिलकर हटा दिया है।
इससे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में नाराजगी है। ऐसे में पदाधिकारी सवाईमाधोपुर चौराहे पर एकत्र हुए और उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व अशोक गहलोत के खिलाफ नारे लगाए। यहां प्रदर्शन के दौरान कांगे्रस देहात जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोकण, रामेश्वर, दशराथ, ओमप्रकाश, विनोद, मायाराम, कुलदीप आदि शामिल थे।

शहर में पुलिस बल लगाया
प्रदेश की कांग्रेस राजनीति में हुए बदलाव के बाद टोंक शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सवाईमाधोपुर चौराहा, बड़ा कुआं, जिला कांग्रेस कार्यालय, मुख्य बाजार तथा घंटाघर पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

सचिन के साथ हैं
रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने सचिन पायलट को ट्वीट किया कि वे उनके साथ है। आगे जो भी होगा साथ ही रहेंगे।


बर्दाश्त नहीं करेगा कार्यकर्ता
सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिले में बड़े स्तर पर पदाधिकारी अपना इस्तीफा देंगे, जो सम्मान सचिन पायलट से छीना गया है उसे वापस दिला कर रहेंगे।
– रामलाल गुर्जर संडीला, कांगे्रस जिला प्रवक्ता टोंक
जिलाध्यक्ष समेत 59 ने भेजा इस्तीफा
सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जिला कांग्रेस में भूचाल सा आ गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता समेत 59 पदाधिकारियों व कई कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।
इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, ब्लॉक देहात अध्यक्ष रामसिंह मुकुल, ब्लॉक अध्यक्ष अलीगढ़ मोहम्मद लईक, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, अल्का बैरवा, तेजाराम रैगर, ब्रह्मप्रकाश, जिला महासचिव सुनील बंसल, सलीमुददीन खां, शैलेन्द्र शर्मा, सीपी श्रीवास्तव, कैलाशीदेवी मीणा, रामस्वरूप जाट, कजोड़मल मीणा, मांगीलाल गुर्जर, दीनदयाल सिंह, घनश्याम, जिलाध्यक्ष यूथ सम्पत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष यूसुफ खान, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, संगठित कामगार जिलाध्यक्ष किरोडीलाल मीणा, जिला सचिव रामलाल संडीला, रामदेव गुर्जर, शंकर, रामअवतार चौधरी, गोपाल गुर्जर, याकूब अली, रतनलाल, तेज प्रकाश भंडारी, पालूराम जाट, महेन्द्र सिंह, हरीश राजोरा, मोहन मीणा, सहसचिव नवीन त्रिपाठी, चन्द्रवीरसिंह नरुका, केएल हरसल, शीला शर्मा, हेमराज धाबाई, शकील मोहम्मद, गोपाल, यूथ लोकसभा क्षेत्र महासचिव शैलेन्द्र गुर्जर, वसीद नूर, शहर महासचिव मदन गुर्जर, शहर उपाध्यक्ष जहीर मेव, संगठन ब्लॉक महामंत्री फौजूराम मीणा, शहर उपाध्यक्ष जिशान मुदस्सर, मोहम्मद जावेद, ओबीसी जिलाध्यक्ष राहुल सैनी, अनुसूचित जाति देवीलाल बैरवा, पर्यावरण प्रकोष्ठ महासचिव राजेन्द्र मीणा, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओसाफ खान, प्रवक्ता जर्रार खान, सदस्य आइटी सैल पारस साहू, ओबीसी जिलाउपाध्यक्ष कमलेश सैनी, देहात उपाध्यक्ष अशोक, राजीव गांधी बिग्रेड जिलाध्यक्ष शाकीर खान, अल्पसंख्यक जिला महासचिव हुसैन ने इस्तीफा दिया है।
पार्टी फैसले का स्वागत
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जेबा खान ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी फैसले का स्वागत करती है। पार्टी के साथ बगावत बर्दाश्त नहीं की जा सकती और पार्टी की विचारधारा के साथ कोई समझोता नहीं किया जा सकता।

ट्रेंडिंग वीडियो