scriptटोंक की चारों विधानसभा सीटों पर 9 लाख 81 हजार मतदाता करेंगे 39 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सर्वाधिक प्रत्याशी मालपुरा में | 9 lakh 81 thousand voters will decide 39 fate of candidates | Patrika News

टोंक की चारों विधानसभा सीटों पर 9 लाख 81 हजार मतदाता करेंगे 39 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सर्वाधिक प्रत्याशी मालपुरा में

locationटोंकPublished: Nov 27, 2018 08:39:08 am

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

9-lakh-81-thousand-voters-will-decide-39-fate-of-candidates

टोंक की चारों विधानसभा सीटों पर 9 लाख 81 हजार मतदाता करेंगे 39 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सर्वाधिक प्रत्याशी मालपुरा में

टोंक. विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक होने के साथ ही प्रत्याशियों के दौरे बढ़ गए हैं। वहीं जिले की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में खड़े 39 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 9 लाख 81 हजार 121 मतदाता करेंगे।
विधानसभा क्षेत्र टोंक में 9, देवली-उनियारा में 9, मालपुरा में 15 व निवाईक्षेत्र में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिले की चारों विधानसभा सीटों के 1105 मतदान केन्द्रों पर कुल 9 लाख 8 1 हजार 121 मतदाता 7 दिसम्बर को मतदान करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी आर. सी. ढेनवान ने बताया कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में 277 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 45 हजार 221, निवाई विधानसभा क्षेत्र में 28 4 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 46 हजार 941, टोंक विधानसभा क्षेत्र में 244 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 24 हजार 106 तथा देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 300 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 6 4 हजार 8 53 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 26 हजार 161 पुरुषद, एक लाख 18 हजार 743 महिला, निवाई विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 28 हजार 673 पुरुष एवं एक लाख 18 हजार 33 महिला, टोंक विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 15 हजार 286 पुरुष एवं एक लाख 8 हजार 494 महिला मतदाता, देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 37 हजार 327 पुरुष एवं एक लाख 27 हजार 78 महिला मतदाता है। इसके अलावा जिले में कुल 1326 सर्विस वोटर्स भी मतदान करेंगे।

इनमें मालपुरा क्षेत्र में 315 पुरुष, एवं 2 महिला, निवाई क्षेत्र में 229 पुरुष, 6 महिला, टोंक क्षेत्र में 319 पुरुष एवं 7 महिला तथा देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 443 पुरुष एवं 5 महिला मतदाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो