गृहस्थ जीवन का किया त्याग, चुनी वैराग्य की राह
टोंकPublished: Aug 17, 2023 10:50:22 am
गृहस्थ त्याग दीक्षा लेने जा रही देवली निवासी विमला दीदी की बुधवार को दिगम्बर जैन समाज के लोगों ने सजे-धजे रथ में सवार कर बैण्डबाजे के साथ कस्बे में बिंदोली निकाली।


गृहस्थ जीवन का किया त्याग, चुनी वैराग्य की राह
दूनी. गृहस्थ त्याग दीक्षा लेने जा रही देवली निवासी विमला दीदी की बुधवार को दिगम्बर जैन समाज के लोगों ने सजे-धजे रथ में सवार कर बैण्डबाजे के साथ कस्बे में ङ्क्षबदोरी निकाली। इससे पहले महिला-पुरुषों ने दीक्षार्थी विमला की गोद भराई की रस्म भी आयोजित की। दीक्षार्थी विमला दीदी श्रवणबेलगोला (बेंगलुरु) में विराजमान गणिनी आर्यिका विशिष्टमति से 29 अगस्त को दीक्षा ग्रहण करेंगी।