scriptकिशोरी से बलात्कार, पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में किया चालान पेश | Accused of raping teenager arrested | Patrika News

किशोरी से बलात्कार, पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में किया चालान पेश

locationटोंकPublished: Nov 12, 2021 08:24:49 am

Submitted by:

pawan sharma

जिले के एक गांव में आरोपी युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद महज 5 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया।

किशोरी से बलात्कार, पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में किया चालान पेश

किशोरी से बलात्कार, पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में किया चालान पेश

टोंक. जिले के एक गांव में आरोपी युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद महज 5 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और उसके 24 घंटे के अंदर ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की उम्र 16 साल है और वह कक्षा 10 की छात्रा है।
गत 8 नवम्बर की रात को उसके परिवार के लोग कहीं गए थे और वह घर में अकेली थी। देर रात आरोपी उसके घर आया और किशोरी से बलात्कार किया। दूसरे दिन गत 9 नवम्बर की सुबह आरोपी फरार हो गए। आरोपी जाते समय पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दे गया।
सुबह घर लौटे परिजनों को किशोरी ने आप-बीती सुनाई। इसके बाद परिजन थाने गए और आरोपी के खिलाफ गत 9 नवम्बर को मामला दर्ज कराया। इसके महज 5 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित न्यायालय में चालान पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि चालान पेश करने का सम्भवतया यह पहला मामला है।
पोक्सो एक्ट में आरोपी युवक गिरफ्तार

टोंक. जिले के एक थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट में दर्ज मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग युवती को भगाने की रिपोर्ट तीन माह पूर्व जिले के एक थाने में दर्ज हुई थी, जिसमें भी आरोपी युवक जिले के ही दूसरे थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद युवक को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो