एडीओ (शेक्षिक प्रकोष्ट) चौथमल चौधरी ने बताया कि कक्षा एक से आठ में प्रवेश के लिए 2 से 10 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त आवेदन पत्रों में से लॉटरी के लिए पात्र आवेदनों की अंतिम सूची 13 मई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
सम्बधित अभिभावक विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची में आवेदन की स्थिति (निरस्त/स्वीकृत) की जानकारी कर परिवेदना हो तो विद्यालय में सूचना करे। 14 मई को प्रवेश के लॉटरी की प्रक्रिया व 15 मई को लॉटरी द्वारा चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
चौधरी ने बताया कि प्रवेश के लिए शिविरा पंचागानुसार सत्र शुरू होने से 5 दिवस में वांछित दस्तावेज जमा करवाना अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिविरा पंचागानुसार शेक्षिक गतिविधि शुरू होगी। विभाग की और से सत्र 2022-23 के लिए जिले में 33 और नए विद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजे गए है।
एडीओ चौधरी ने बताया कि जिला मुख्याल पर संचालित महात्मा गंाधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रजी माध्यम) जिसमें शेक्षणिक सत्र 2021-22 से प्री-प्राईमेरी कक्षाएं संचालित की जा रही है उनमें कक्षा नर्सरी के लिए सभी सीटों के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा एलकेजी से कक्षा 8 तक गत वर्ष स्वीकृत सीटों में से रिक्त हुई सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
आरटीई के अनुरूप होगी प्रक्रिया
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रजी माध्यम) एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गुणत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने के लिए आरटीई के मानकों के अनुरूप सैक्शन निर्धारित किए जाएंगे। इसमें कक्षा 1 से 5 तक 30 एवं 6 से 8 में 35, एवं 9 से 12 तक 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन के होंगे।

जिले में सात स्कूल होंगे संचालित
टोंक जिला मुख्यालय सहित जिले में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रजी माध्यम) की कुल संख्या सात है। जिनमें टोंक व पीपलू में पूर्व मे ही संचालन किया जा रहा है। इस वर्ष सरकार की और से घोषणा के अनुसार मालपुरा के चांदसेन, नगर व टोरडी, टोडारायसिंह के भासू, देवली के देवली गांव में भी इस वर्ष से नए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रजी माध्यम) का संचालन किया जा रहा है।

नवीन विद्यालयों में सभी कक्षाओं के लिए होंगे आवेदन
विभागीय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इस वर्ष संचालित नवीन विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक सभी कक्षाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
33 विद्यालयों के नए प्रस्ताव भी भेजे
विभाग की और से सत्र 2022-23 के लिए जिले में 33 नए विद्यालय और खोलने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजे गए है। एडीओ चौधरी ने बताया कि पांच हजार से अधिक वले ग्रामीण क्षेत्र के लिए 18 व शहरी क्षेत्र के लिए 15 नए महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रजी माध्यम) विद्यालयों के खोलने के प्रस्ताव सरकार को भेजे गए है।

सरकार की मंशा के अनुरूप निर्धन बच्चों का अंग्रेजी स्कूल में पढऩे का सपना साकार होगा। क्षेत्रों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शुरू होने के कारण निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए शहर की और नही आना पड़ेगा। इससे लोगों का पैसा व समय दोनों तो बचेगा ही साथ बच्चा भी परिजनों की नजरों में रहेगा।
-रामनिवास शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, टोंक