scriptबढ़ते यातायात के कारण दीपावली के बाद सुभाष सर्कल व मुख्य बाजारों में नहीं लगेंगे ठेले | After Diwali, no carts will be installed in main markets | Patrika News

बढ़ते यातायात के कारण दीपावली के बाद सुभाष सर्कल व मुख्य बाजारों में नहीं लगेंगे ठेले

locationटोंकPublished: Oct 23, 2019 03:56:45 pm

Submitted by:

pawan sharma

थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह शेखावत एवं अधीशाषी अधिकारी सीमा चौधरी ने सुभाष सर्किल क्षेत्र का भ्रमण कर फल-सब्जी विक्रेताओं को दीपावली के पर्व के बाद अन्यत्र स्थान पर ठेले लगाने की चेतावनी दी।

बढ़ते यातायात के कारण दीपावली के बाद सुभाष सर्कल व मुख्य बाजारों में नहीं लगेंगे ठेले

बढ़ते यातायात के कारण दीपावली के बाद सुभाष सर्कल व मुख्य बाजारों में नहीं लगेंगे ठेले

मालपुरा. शहर में बढ़ते यातायात एवं शांति समिति की बैठकों में बार-बार सुभाष सर्कल क्षेत्र के फल-सब्जी विक्रेताओं के ठेले हटाने की मांग पर जिला कलक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयानुसार थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह शेखावत एवं अधीशाषी अधिकारी सीमा चौधरी ने सुभाष सर्किल क्षेत्र का भ्रमण कर फल-सब्जी विक्रेताओं को दीपावली के पर्व के बाद अन्यत्र स्थान पर ठेले लगाने की चेतावनी दी।
थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह शेखावत, अधीशाषी अधिकारी सीमा चौधरी एवं कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रकाश चौधरी ने मय दल बल के मौके पर पहुंचकर फल सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी दी कि सुभाष सर्कल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने किसी भी प्रकार के ठेले व अन्य वाहन नहीं लगाए जाएंगे।
साथ ही उन्होंने दीपावली तक बालिका विद्यालय का अवकाश होने तक ठेले लगाने की अनुमति दी तथा इसके बाद नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थान पर ही ठेले लगाए जाएंगे। इस पर फल सब्जी विक्रेताओं ने मांग रखी की नवीन मंडी मार्ग, सुभाष सर्कल के आसपास के क्षेत्र में ही स्थान निर्धारित किया जाए। उन्होंने ने बताया कि चारों ओर के मार्गों से ग्राहकों की आवाजाही सर्कल पर होती है इस पर अधिशाषी अधिकारी ने दीपावली तक स्थान चिह्नित करने का आश्वासन दिया।
राह में कीचड़, आवागमन में परेशानी
पीपलू (रा.क.). बनवाड़ा से मुर्तजा नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ जमा है। इसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पंच कमलेश चंदेल ने बताया कि बनवाड़ा से मुर्तजा नगर के रास्ते पर ग्रेवल मिट्टी का कार्य हो रखा है, लेकिन बरसात के दिनों पानी निकासी अभाव में आम रास्ते में जमा है, जिसके चलते वाहन चालकों को इधर से गिरने पर दुर्घटना का अंदेशा रहता है।
रास्ते में हो कर पैदल अथवा दुपहिया वाहन चालक से आना-जाना का भी मुश्किलों भरा हो रहा है। ग्रामीणों ने बनवाड़ा से मुर्तजा नगर गांव को मिसिंग लिंक सडक़ निर्माण योजना में जोड़े जाने को लेकर जिला प्रशासन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से पत्र भेजकर मांग की हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो