टोंक

अमृत महोत्सव: सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा

अमृत महोत्सव: सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमाराग्रामीण क्षेत्रों में निकली तिरंगा रैलियांदो हजार बच्चों ने सामूहिक स्वर में किया देशभक्ति गीत गायनटोंक. स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मनाएं जा रहे गीत गायन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय आयोजन पुलिस लाईन परेड ग्राउड़ पर आयोजित हुआ।

टोंकAug 12, 2022 / 08:41 pm

jalaluddin khan

अमृत महोत्सव: सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा

अमृत महोत्सव: सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
ग्रामीण क्षेत्रों में निकली तिरंगा रैलियां
दो हजार बच्चों ने सामूहिक स्वर में किया देशभक्ति गीत गायन
टोंक. स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मनाएं जा रहे गीत गायन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय आयोजन पुलिस लाईन परेड ग्राउड़ पर आयोजित हुआ। आयोजन में सैकेड़ों सरकारी निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री एवं अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा है कि स्वतन्त्रा सेनानियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है।

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि युवाओं को आजादी की कीमत को समझना होगा। कार्यक्रम के दौरान टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर ङ्क्षसह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, एडीएम परशुराम धानका, एसडीएम गिरधर,नरेश बंसल, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, गांधी जीवन दर्शन समिति के अनुराग गौतम, विकास विजय, पार्षद सुनिल बंसल, अधिकारी कर्मचारी, आदि मौजूद थे।
हर घर पर तिरंगा फहराने को कहा
टोंक. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबपुरा में शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें शिक्षक जुनेद असलम ने विद्यार्थियों को तिरंगे का महत्व बताया। साथ ही ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराने को कहा। इस दौरान मीरा गुप्ता, रश्मी जायसवाल आदि मौजूद थे।
राजकीय महाविद्यालय में प्रथम राज बटालियन एनसीसी जयपुर से प्राप्त राष्ट्रीय झंडे वितरित किए गए। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद बाकिर हुसैन ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को मनाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ बी. एल. बैरवा व लेफ्टिनेंट मोहम्मद बाकिर हुसैन ने झंडे केडेट््स में वितरित किए।

प्राचार्य डॉ बी एल बैरवा ने कैडेट््स को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय झंडा फहराने तथा आसपास के लोगों को भी घरों पर झंडा लगाने के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. पी. सी. वर्मा, समीर पालीवाल, डॉ. दीपक राज, डॉ. सुलोचना मीणा व डॉ. सुरेंद्र चंदेल आदि मौजूद थे।

देवली. दो हजार विद्यार्थियों ने एक स्वर में देशभक्ति गीत गायन नगर पालिका के अटल उद्यान में किया। इसमें सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा,आओ बच्चों तुम्हे दिखाए झांकी हिन्दुस्तान की समेत पांच देश भक्ति गीत गायन किया गया।

उपखंड अधिकारी भारत भूषण गोयल ने बताया कि सुबह 10:15 बजे सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 2 हजार बच्चों ने सामूहिक रूप से एक स्वर में देशभक्ति गीत गायन किया। शनिवार सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा के जनसेवा समिति, व्यापार महासंघ ,नगर पालिका मंडल ,सीआईएसएफ द्वारा तिरंगा झंडा वितरण किया जा रहा है।

राजमहल. स्वतंत्रता सेनानी भूरा राम गुर्जर राउमावि, राउमावि बोटूंदा, राउप्रावि बनेडिय़ा चारणान, देवीखेड़ा, सतवाडा, गांवड़ी के राजकीय व निजी विद्यालय में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान तेजा राम धवलपुरिया, सत्यनारायण कटारिया, लेखराज वर्मा, कांग्रेस के इकाई अध्यक्ष चांद खां ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

निवाई. उपखंड क्षेत्र की सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में राष्ट्र गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर में राउमावि निवाई में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा थे। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीना बंसन ने की तथा विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बनवारीलाल यादव थे।
शहर की राबाउमावि, सेवानंद महाविद्यालय, इम्मानुएल सीनियर स्कूल, बीडीपीडीएस स्कूल, वंशिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में राष्ट्र गान और देशभक्ति गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राउमावि निवाई में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल होना अनिवार्य था लेकिन अधिकारी नदारद रहे।
पीपलू. महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। जिसमें बच्चों को महात्मा गांधी व चंद्रशेखर आजाद, भीमराव अंबेडकर आदि बनाया गया। रैली की शुरुआत सरपंच कविता सैनी, उचित मूल्य दुकान आंवटन सलाहकार समिति सदस्य रामबिलास सैनी, प्रधानाचार्य मधु सक्सेना ने की।

सोप. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुरा में प्रधानाचार्य तारा चन्द जोलिया ने सरस्वती दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


पलाई. राउमावि में शुरुआत प्रधानाचार्य गीता मीणा ने द्वीप प्रज्जलिवत कर किया। कार्यक्रम में सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों ने एक साथ गीतों का गायन किया।

उनियारा. ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा अङ्क्षहसा मार्च निकाल देशभक्ति के गीतों का गायन किया। अङ्क्षहसा मार्च राबाउमा विद्यालय से प्रारंभ हुआ, जो रासउमा विद्यालय पहुंचा, जहां देशभक्ति गीतों का गायन किया गया।(निस)

Home / Tonk / अमृत महोत्सव: सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.