दिन दहाड़े मंदिर जाती महिला से चेन लूटने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
टोंकPublished: Nov 08, 2023 10:28:09 am
शहर में दिन दहाड़े मंदिर जा रही वृद्वा महिला के साथ चेन लूटने का एक युवक ने प्रयास किया, लेकिन महिला ने हिम्मत जुटाकर गिरने के बावजूद लुटेरे को चेन तोडकऱ नहीं ले जाने दिया।


दिन दहाड़े मंदिर जाती महिला से चेन लूटने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
शहर में दिन दहाड़े मंदिर जा रही वृद्वा महिला के साथ चेन लूटने का एक युवक ने प्रयास किया, लेकिन महिला ने हिम्मत जुटाकर गिरने के बावजूद लुटेरे को चेन तोडकऱ नहीं ले जाने दिया। असफल चेन लुटेरा महिला के गिरते ही गली में भाग गया। हालांकि उसके लुटेरे युवक की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें वह पीछे बैग लटकाए है। सूचना के बाद देवली पुलिस ने मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण कर महिला से भी जानकारी ली है।