रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। एएसआई रामलाल ने बताया कि मृतक शैतान सिंह पुत्र धन्नाराम निवासी शैला का दांता थाना हिण्डौली है। जयपुर रोड पर कृष्णा होटल के समीप पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
इसमें बाइक सवार शैतान सिंह काफी दूर तक घिसटता गया। हादसे के बाद दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं पिकअप चालक भाग छूटा।
इधर, घायल को चिकित्सक राजकुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया तथा नाजुक स्थिति के चलते कोटा रैफर कर दिया। घायल को ऑक्सीजन लगाकर कोटा रैफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से हादसे की जानकारी ली।

खाईवाली में एक गिरफ्तार
अलीगढ़. स्थानीय पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया है।
अलीगढ़ थाना प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि कस्बे में अलीगढ़ निवासी कमलेश शर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टे की पर्चियों के साथ 5020 रुपए की राशि जब्त की है।