scriptबीसलपुर बांध के पानी ने बदला पेयजल सप्लाई का समय, जलदाय विभाग ने की तैयारी | Bisalpur dam water changed drinking water supply time | Patrika News

बीसलपुर बांध के पानी ने बदला पेयजल सप्लाई का समय, जलदाय विभाग ने की तैयारी

locationटोंकPublished: Aug 24, 2019 09:47:40 am

Submitted by:

pawan sharma

Drinking water supply : बीसलपुर बांध के भर जाने के जलदाय विभाग की ओर से अब रोजाना सप्लाई की जानी शुरू की गई है। इसके लिए कुछ क्षेत्र में पेयजल वितरण के समय को भी बदला गया है।

बीसलपुर बांध के पानी ने बदला पेयजल सप्लाई का समय, जलदाय विभाग ने की तैयारी

बीसलपुर बांध के पानी ने बदला पेयजल सप्लाई का समय, जलदाय विभाग ने की तैयारी

टोंक. बीसलपुर बांध के भर जाने के जलदाय विभाग की ओर से अब रोजाना सप्लाई की जानी शुरू की गई है। इसके लिए कुछ क्षेत्र में पेयजल वितरण के समय को भी बदला गया है। कनिष्ठ अभियन्ता मोहित खींची ने बताया कि अब टोंक शहर में पेयजल की सप्लाई रोजाना होगी।
read more: बीसलपुर बांध से बनास में पानी की निकासी जारी, पूरे वेग से बह रही है बाई मुख्य नहर

इसके तहत सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक कुम्हारों की चौकी, मोहम्मद खां का पुल, मरजीना बेगम की हवेली, साविया मस्जिद, काफला बाजार, चतरा खटीक का नाला, मोहल्ला गोल, मस्जिद मुनीर खां, विकास विहार, 5.45 से 6.30 बजे तक रजबन, तालकटोरा, 5.00 से 6.00 बजे तक सवाईमाधोपुर रोड, बीसलपुर कॉलोनी, गुलजार बाग, सिविल लाइन टेलीफोन कॉलोनी के पीछे, बाबरों का चौक, बडा शार्गिंद पेशा, 7.30 से 8.15 बजे मराठा कॉलोनी, केप्टन कॉलोनी, सुबह 5.00 से 5.45 बजे तक पुलिस लाइन, सिंधी कॉलोनी, मिर्जा कॉलोनी में पेयजल की सप्लाई रोजाना होगी।
read more:PHOTO: जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर निवाई श्याम मंदिर आकर्षक रोशनी से हुआ जगमग…देखे फोटो

इसी प्रकार 6-7 बजे तक कीरों का मोहल्ला, अन्नपूर्णा बस्ती, रैगर बस्ती, कंकाली माता, सीता वाटिका, कालीपलटन, मोदी की चौकी, खलिहानों की बगीची, रावण की डूंगरी, मोहल्ला बटवालान, महावीर चौक, सुबह 4 से 5 बजे तक गड्डा पहाडिया, साईपुरा, मोतीबाग मोड़, छोटा तख्ता, 7-8 बजे सिविल लाइन, नैनसुख की बगीया, शाम 3.30 से 5 बजे महादेवाली, 4.15 से 5.15 बजे तक पुरानी टोंक, पांच मंदिर आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होगी
read more:हरे कृष्ण विलेज में जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर

इसी प्रकार 4.30 से 5.30 बजे जेल रोड, डाइट रोड, सुबह 6.30 से 7.30 बजे बड़ा तख्ता, 7.45 से 8.45 ताज कॉलोनी, 8.45 से 9.45 बजे तक दालमील, 5.45 से 6.30 बजे कृष्णा कॉलोनी, 8.30 से 9.15 बजे नायकों का मोहल्ला, कम्पू, 6.00 से 6.45 बजे नजर बाग, 6.45 से 7.30 बजे शास्त्रीनगर एवं 7.30 से 8.30 बजे तक पेयजल सप्लाई देवली रोड पर की जाएगी।
नियमित हुई शहर की जलापूर्ति
देवली. इस वर्ष क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश व मानसून की मेहरबानी के चलते शहर की जलापूर्ति पहले की तरह प्रतिदिन व नियमित हो गई है। जबकि इससे पहले गत कई माह से शहरवासियों को 48 घंटे में एक बार पानी मिल रहा था। इसकी मंगलवार को जलदाय विभाग के अभियंताओं ने घोषणा की।
read more:टोंक व टोड़ा को आज से रोजाना मिलेगा बीसलपुर का पानी, राजधानी जयपुर में एक सितम्बर से बढ़ेगी जलापूर्ति


जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता पूरणमल ने बताया कि पिछलों दिनों अप्रेल माह में बीसलपुर बांध परियोजना से मिलने वाली पानी की मात्रा में कटौती करने के साथ ही शहर में विकल्पात्मक व्यवस्था लागू करनी पड़ी थी। इसके तहत शहर को दो दिन में एक बार जलापूर्ति मिल रही थी।
एजेंसी एरिया, पटेल नगर, साकेत कॉलोनी, हनुमाननगर, बंगाली कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी सहित क्षेत्रों में अब वापस शाम के वक्त जलापूर्ति होगी। जबकि शेष क्षेत्र में पूर्व की भांति सुबह जलापूर्ति की जाएगी। इससे शहरवासियों में खुशी का माहौल है। इसी प्रकार दूनी के हिस्से में भी 3 लाख लीटर के मुकाबले साढ़े 5 लाख लीटर पानी मिलने लगा है। लिहाजा 72 घंटे के बजाय अब 48 घंटे में जलापूर्ति होगी।
Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो