scriptvideo: कांग्रेस ने विरोध में बांधी काली पट्टी तो भाजपा ने नोटबंदी की उपलब्धियां गिना मनाया ‘काला धन विरोधी दिवस’ | BJP celebrates black day | Patrika News

video: कांग्रेस ने विरोध में बांधी काली पट्टी तो भाजपा ने नोटबंदी की उपलब्धियां गिना मनाया ‘काला धन विरोधी दिवस’

locationटोंकPublished: Nov 09, 2017 04:35:46 pm

Submitted by:

pawan sharma

नोटबंदी व जीएसटी देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने लागू की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है।
 

काला धन विरोधी दिवस’

टोंक विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डलों की ओर से ‘काला धन विरोधी दिवस’ मनाया गया।

टोंक. शहर में बुधवार को भाजपा ने जहां नोटबंदी की उपलब्धियां गिनाकर जश्न मनाया, वहीं कांगे्रस ने हाथों पर काली पट्टी बांध कर विरोध में जुलूस निकाला। उन्होंने नोटबंदी से हुए नुकसान को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा की ओर से नगर परिषद के दमकल कार्यालय स्थित सभागार में समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें टोंक विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डलों की ओर से बुधवार को ‘काला धन विरोधी दिवस’ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने लागू की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है।
अध्यक्षता कर रहे टोंक विधायक अजीत मेहता ने कहा कि नोटबंदी से आतंकवाद पर अंकुश लगा है। जीएसटी से लोगों को अन्य कर देने में मुक्ति मिली है। ये देश के विकास के लिए जरूरी है। विशिष्ट अतिथि सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए अच्छी योजनाएं चलाई है। अतिथियों ने प्रधानमंत्री के साहसिक फैसलों की प्रशंसा की।

देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने योजनाओं को आने वाले समय के बेहतर बताया। निवाई विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि नोटबंदी से आतंकवाद पर अंकुश लगा है। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि पहले लोग एक सामान पर कई कर देते थे। अब जीएसटी लागू होने पर वे एक ही कर दे रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है।
कार्यक्रम को नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन ने भी सम्बोधित किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री दीपक संगत व शहर महामंत्री रामअवतार धाभाई ने किया। कार्यक्रम में प्रधान जगदीश गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बैणी प्रसाद जैन, जिला महामंत्री नरेश बंसल, महावीर शर्मा, मंत्री रमेश गढ़वाल, शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा आदि मौजूद थे।

टोडारायसिंह. नोटबन्दी को एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा शहर मण्डल ने कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मनाया। भाजपा जिला मंत्री इंदूशेखर शर्मा ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जमा कालाधन, हवाला, बढ़ते आतंकवाद, नकली नोटों के प्रचलन के साथ कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगा है।
भाजयुमो के जिला युवा उपाध्यक्ष सुनील भारत ने उत्तरप्रदेश की ऐतिहासिक जीत, नोटबन्दी की सफलता का परिणाम बताया। शहर मण्डल अध्यक्ष संतकुमार जैन ने नोटबंदी के बाद जीएसटी को देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के साथ व्यापार जगत के लिए लाभकारिक व दूरगामी परिणामों के लिए उचित कदम बताया।
पालिका के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, महामंत्री प्रहलाद चावला, युवा महामंत्री आशीष विजयवर्गीय, अशोक आरेडिया, शहर उपाध्यक्ष सत्यनारायण दग्धी, दिनेश शर्मा , पार्षद रामअवतार, रशीद, रामराज ने विचार व्यक्त किए।


पीपलू. भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नोटबंदी के समर्थन में रैली निकाली। भाजपा मंडल पीपलू अध्यक्ष जगदीश सिंह राजावत ने बताया कि नोटबंदी के निर्णय के समर्थन में एक साल पूर्ण होने पर रैली निकाली गई। इसमें भाजपा जिला मंत्री सत्यनारायण चंदेल, गहलोद भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल माहेश्वरी, महामंत्री राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो