भाजपा ने किया प्रदर्शन, राज्य सरकार को बताया हर मोर्चे पर विफल
भाजपा ने किया प्रदर्शन, राज्य सरकार को बताया हर मोर्चे पर विफल

टोंक. भारतीय जनता युवा मार्चा टोंक की ओर से कांग्रेस गहलोत सरकार के 2 वर्ष के शासन को काला दिवस के रूप में मनाया। भाजपा कार्यकर्ता डाक बंगले से कलक्टे्रट सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली के रूप में पहुंचे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर गहलोत सरकार के इस्तीफे की मांग की।
इसके बाद घण्टाघर पर गहलोत का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला जब्त कर लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कागज जलाकर नाराजगी जाहिर की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान सरकार वर्तमान में देश की विफल सरकार है। किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ आज तक नहीं हुआ है।
महिलाओं के बढ़ते अपराध बेरोजगारों को कोई रोजगार नहीं दिया गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश संयोजक जितेन्द्र सिंह शेखावत, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, विजय मालवानी, डॉ. अंकित जैन, राजेश साहू, महिला मोर्चा महामंत्री नीलिमा आमेरा, तरूण टिक्कीवाल, पारस जैन आदि मौजूद थे।
विरोध प्रदर्शन किया
दूनी. दूनी के मुख्य बाजार स्थित मीरा सर्कल पर एकत्रित हुए भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता भंवरलाल जाट एवं जसवंतसिंह शेखावत के निर्देशन में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो के भूपेन्द्रसिंह पगारा ने बताया कि प्रदेश सरकार दो वर्ष में भी वादे पूरे नहीं कर पाई है। इस मौके पर सत्यनारायण सोनी, पंकज गोखरू, विष्णु सोनी, शिवराज बराला, विक्की माहेश्वरी, लोकेश सोनी, राजू जैन, नंदलाल जाट, राकेश सेन, अतुल पाराशर, श्याम राजोरा, लोकेश सेन सहित अन्य पदाधिकारी थे।
कर्मचारियों ने मनाया वादा खिलाफी दिवस
टोंक. गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा नहीं करने पर कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से गुरुवार को वादा खिलाफी दिवस मनाया गया। संयुक्त महासंघ के जिला महामंत्री सज्जन सिंह ने बताया की जिलाध्यक्ष रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष होने पर भी चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए जाने से मायूस कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर वादा खिलाफी दिवस मनाया।
मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर जिला संरक्षक सैयद महमूद शाह, ज्ञान सिंह, प्रहलाद चौधरी, राजेश बैरवा, हंसराज चौधरी, सत्यनारायण आदि मौजूद थे। टीके1812सी-13टोंक. जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।
अब पाइए अपने शहर ( Tonk News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज