टोंक

कांग्रेस ने तीस लाख लोगों को मनरेगा योजना से जोड़ा, आमजन को गुमराह कर रही भाजपा- सचिन पायलट

पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 कौम की पार्टी है। भाजपा के नेता झूंठे वादे कर आमजन को गुमराह करने का कार्य कर रहे है।

टोंकApr 25, 2019 / 10:49 am

pawan sharma

कांग्रेस ने तीस लाख लोगों को मनरेगा योजना से जोड़ा, आमजन को गुमराह कर रही भाजपा- सचिन पायलट

मालपुरा. लोकसभा चुनाव में टोंक-सवाईमाधोपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नमोनारायण मीणा के समर्थन में बुधवार को पंचायत समिति के बाहर वाले मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही निर्धन लोगों की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा योजना का दायरा बढ़ाते हुए 30 लाख लोगों को योजना से जोडकऱ प्रदेश में मनरेगा कार्य शुरु करवाए।
 

देश में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनते ही देश के 20 प्रतिशत निर्धन लोगों के खातों में प्रति वर्ष 72 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रुप में डाले जाऐगें। जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 कौम की पार्टी है। भाजपा के नेता झूंठे वादे कर आमजन को गुमराह करने का कार्य कर रहे है।
 

देश में परिवर्तन की लहर चल गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोंक में सभा आयोजित की लेकिन जिले को कोई सौगात नहीं देकर जिलेवासियों को निराश ही किया है। उन्होनें कांग्रेस प्रत्याशी नमोनारायण मीणा को 29 अप्रेल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
 

सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी नमोनारायण मीणा ने कहा कि उनके पूर्व के सांसद कार्यकाल के समय संसदीय क्षेत्र का चहुंमूंखी विकास हुआ है।

 

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री के पद पर रहते हुए गांव-गांव में बैंक खोलकर किसानों व ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया था। ग्रामीणों को सडक़ों से जोडऩे सहित मालपुरा में पेयजल की समस्या के निदान के लिए साढ़े नो करोड़ की योजना स्वीकृत करवाई थी।
 

इससे पूर्व सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गाता, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पालिकाध्यक्ष आशा नामा, ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर, शहर अध्यक्ष मोहम्मद इश्हाक नकवी, डीआर किशनलाल फगोडिय़ा, विवेक व्यास, जिला उपाध्यक्ष महावीर तोगड़ा, जाट समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील, छोगालाल गुर्जर, उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा, जहूर भाइ, कैलाश आर्यवीर, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया।
 

सभा में देवली-उनियारा विधायक हरीश मीणा, किशनपोल विधायक आमीन कागजी, पूर्व पालिकाध्यक्ष टोडारायसिंह रामदयाल सुवालका, ब्लॉक अध्यक्ष टोडारायसिंह रामप्रसाद साहू, अरविन्द सिंगोदिया, डीआर आत्मज्योति गुर्जर, महावीर नामा सहित कई जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मंच पर आने पर सरपंच संघ अध्यक्ष घनश्याम गुर्जर, छोगालाल गुर्जर, उप प्रधान गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में गुर्जर समाज ने, वीर तेजा सेना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से 21 किलों की माला से माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन कैलाश सोनी ने किया।
 

पूर्व विधायक ने छोड़ी भाजपा

मंच पर मालपुरा विधानसभा से वर्ष 1993 तथा वर्ष 2003 में दो बार भाजपा से विधायक रहे जीतराम चौधरी तथा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता भंवरलाल मुवाल ने कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 

पायलट व कांग्रेस प्रत्याशी नमोनारायण मीणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक जीतराम चौधरी व भंवरलाल मुवाल का पार्टी में आने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में भाजपा के उप जिला प्रमुख टोंक अवधेश शर्मा, डीआर आत्मज्योति गुर्जर, छोगालाल गुर्जर ने पायलट के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

सौंपा ज्ञापन:-

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के मालपुरा आने पर राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम पूर्व अनुबंध जिला कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष गोगाराम सैनी, उपाध्यक्ष उदालाल गुर्जर, अविनाश शर्मा, सोमदत्त पंचोली सहित कई बेराजगारों ने आरएसएलडीसी द्वारा बेरोजगार किए गए जिला कार्मिकों को दोबारा से रोजगार दिलाने तथा बकाया टीएडीए की राशि का भुगतान करने की मांग की।
 

 

 

Home / Tonk / कांग्रेस ने तीस लाख लोगों को मनरेगा योजना से जोड़ा, आमजन को गुमराह कर रही भाजपा- सचिन पायलट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.