scriptभाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर शुरू | BJP's Mandal Training Camp started | Patrika News

भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर शुरू

locationटोंकPublished: Feb 28, 2021 07:59:27 am

Submitted by:

pawan sharma

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर मण्डल का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। प्रथम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर ने हमारा विचार परिवार विषय पर वक्तव्य दिया।

भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर शुरू

भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर शुरू

पीपलू. कस्बे के भूतेश्वर शिवालय परिसर में शनिवार को भाजपा पीपलू मंडल का दो दिवसीय शिविर शुरु हुआ। शिविर की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, एससी मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला महामंत्री रामनिवास गुर्जर, मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह राजावत ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रथम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर ने हमारा विचार परिवार विषय पर वक्तव्य दिया।

दूसरे सत्र में मंडल महामंत्री राजेंद्र दाधीच ने भाजपा इतिहास व विकास पर, तृतीय सत्र में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एससी मोर्चा सतीश चंदेल ने 2014 के बाद की राजनीति में आया बदलाव व हमारा दायित्व विषय, चतुर्थ सत्र में भाजपा नेता दीपक संगत ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा विषय पर तथा अंतिम सत्र में टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने व्यक्तित्व विकास विषय पर विस्तार से वक्तव्य दिया। प्रशिक्षण में पीपलू पंचायत समिति प्रधान रतनी सत्यनारायण चंदेल, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, संगठन पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित 70 जनों ने भाग लिया।

टोडारायसिंह. यहां महल चौक स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर मण्डल का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला की शुरुआत एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद हमारा विचार परिवार पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा, 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव व कार्यकर्ता के दायित्व पर अधिवक्ता राजकुमार जैन, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा पर दिनेश गौतम, व्यक्तित्व
विकास पर भाजपा नेता सुभाष गालव ने जानकारी दी।

बनेठा. क्षेत्र के ककोड़ ग्राम में भाजपा देहात मंडल बनेठा इकाई की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। भाजपा देहात मंडल बनेठा इकाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल जांगिड़ ने बताया कि प्रशिक्षण के पांच सत्रों के दौरान सजनी चौधरी, लवेश मीणा, सत्यनारायण मीणा, लक्ष्मण चौधरी और सरपंच रामविलास गुर्जर ने अलग-अलग अध्यक्षता की तथा हंसराज धाभाई, रामसहाय वर्मा, शंकर लाल ठाड़ा, देवी प्रसाद तिवारी एडवोकेट सत्यनारायण मीणा ने भाजपा इतिहास तथा हमारा विचार परिवार सहित2014 के बाद भाजपा की राजनीति पर प्रकाश डाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो