scriptहर वर्ग को साथ लेकर भाजपा बनाएगी जिले में एक लाख नए सदस्य | BJP will create one lakh new members in the district | Patrika News

हर वर्ग को साथ लेकर भाजपा बनाएगी जिले में एक लाख नए सदस्य

locationटोंकPublished: Jul 19, 2019 02:03:48 pm

Submitted by:

pawan sharma

BJP membership campaign भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान देव आहूजा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास नीति वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए जिले में एक लाख से अधिक नए सदस्य बनाने हैं।

bjp-will-create-one-lakh-new-members-in-the-district

हर वर्ग को साथ लेकर भाजपा बनाएगी जिले में एक लाख नए सदस्य

टोंक. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्यता अभियान ( membership campaign) के तहत सभी मोर्चों की संयुक्त कार्यशाला (Workshop) गुरुवार को पन्नाधाय कॉलेज में हुई। इसमें सदस्यता अभियान को तेज गति देने के लिए चर्चा की गई। कार्यशाला को सत्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (BJP state vice president) ज्ञान देव आहूजा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास नीति वाली पार्टी है।
read more: थाने में युवक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में रामगढ बंद,रैली निकाल किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए जिले में एक लाख से अधिक नए सदस्य बनाने हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश माहुर ने सदस्यता अभियान के फार्म के पांच विकल्प की जानकारी दी। जिला प्रभारी हीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी समाज के हर युवा वर्ग को साथ लेकर चलना चाहती है।
इसके लिए केंद्र सरकार पूर्ण रूप से सफल कोशिश कर रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के लिए काम करती है। ये वो पार्टी है जिसकी नीति सबके लिए समान है। ऐसे में सभी लोग सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
read more:भाई की बेनामी संपत्ति जब्त होने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार को याद कर भावुक हुईं मायावती

बैठक में भाजपा महामंत्री नरेश बंसल, महावीर शर्मा, दीपक संगत, रामचंद्र गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, सदस्यता संयोजक बाबूलाल कासलीवाल, इंदु शेखर शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रधान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरली मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिना छामुनिया, पुष्पा मीणा आदि मौजूद थे।
नेताओं ने जताई आपत्ति
देवली. नगर पालिका चुनाव को लेकर राज्य सरकार की ओर से किए गए देवली नगर पालिका के वार्डों के नए परिसीमन को लेकर पालिकाध्यक्ष रेखा जैन व भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद की अगुवाई में भाजपा के नेताओं ने अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा को लिखित आपत्ति दर्ज करवाई। आपत्ति में भाजपा नेताओं ने उक्त परिसीमन में कमियां बताकर नए सिरे से वापस परिसीमन करवाने की मांग की।
read more:मायावती की चुनौती अगर हिम्मत है तो एंटी dalit भाजपा अपने नेताओं की जाँच कराये


ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से देवली के वार्डों का नया परिसीमन किया गया, जिसमें कई प्रकार की विसंगतिया है। उक्त परिसीमन तकनीकी, मतदाता संंख्या व भौगोलिक दृष्टि के विपरीत किया गया है। इसमें विभिन्न वार्डो में प्रमुख मार्गों को बीच में ले लिया गया तथा कई संकरी गलियों को आम रास्ता मानकर नए वार्डो का गठन कर लिया गया, जो कि गलत है।
नए परिसीमन में जनसंख्या व मतदाताओं की संख्या में अंतर बताया गया। उन्होंने नए परिसीमन में व्याप्त विसंगति दूर करने की मांग की गई। ज्ञापन देने मेें पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राणावत, बद्रीलाल चौधरी, संजय जैन, किशन साहू, बुद्धिप्रकाश साहू, उमाशंकर खुटेटा शामिल थे।

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़
बनेठा. कस्बा स्थित बालाजी के बाग में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत बनेठा, संूथड़ा, रूपपुरा कुण्डेर सुरेली ग्राम पंचायतों के बूथ अध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारियों की बैठक पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक को पंचायत समिति प्रधान ममता जाट, भाजपा देहात मण्ड़ल अध्यक्ष हंसराज धाभाई, सदस्यता महाअभियान संयोजक महावीर, धनपाल गुर्जर ने भी सम्बोधित किया।
tonk Hindi News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो