scriptभाजपाईयों ने थाने में कराई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज | BJP workers filed a report against Congress workers | Patrika News

भाजपाईयों ने थाने में कराई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

locationटोंकPublished: Jul 26, 2020 11:35:40 am

Submitted by:

pawan sharma

बिना कोई अनुमति के कांग्रेस की ओर से निकाली गई रैली के खिलाफ भाजपा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।
 

भाजपाईयों ने थाने में कराई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

भाजपाईयों ने थाने में कराई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

टोंक. कांग्रेस की ओर से निकाली गई रैली के खिलाफ भाजपा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इसके चलते में धारा 144 लगाई हुई है। वहीं कोविड-19 के तहत गाइड लाइन लगाई गई है।
जिला प्रशासन ने किसी भी धरने, प्रदर्शन या सभा के लिए अनुमति लेने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन टोंक में कांग्रेस की ओर से निकाली गई रैली की कोई अनुमति नहीं ली गई। वहीं कोविड-19 की गाइड लाइन की भी पालना नहीं की गई। कांगे्रस कार्यकर्ता रैली व प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं कर रहे थे।
ऐसे में प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, आत्माराम गोयल, कुलदीपसिंह राजावत, अताउल्लाह खान, कमल बैरवा अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

पचास की थी अनुमति
जिला कांग्रेस को धरना प्रदर्शन करने के लिए उपखण्ड प्रशासन की ओर से केवल पचास जनों की अनुमति दी गई थी, लेकिन प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। और डाक बंगले से कलक्ट्रेट तक गए। इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी रतन लाल योगी ने बताया कि अगर किसी की शिकायत आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां
प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा के निर्देश पर जिला कांग्रेस पार्टी की ओर किए गए धरना प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती नजर आई। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने तो मास्क तक नहीं लगा रखे थे। कलक्ट्रेट में आने के बाद भी प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीें की है।
भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इसकी जांच की जाएगी।
किशनलाल यादव, थाना प्रभारी कोतवाली टोंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो