1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: 45 हजार रुपए लेने के बाद भी दो हजार के लालच में लगा दी नोकरी दाव पर

दुकान आवंटित कराने के लिए कुछ दिनों पहले 50 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें पीडि़त ने 45 हजार रुपए दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Nov 2017, 9:24 AM IST

 रिश्वत लेते  लिपिक  गिरफ्तार

टोंक. दुकान आवंटन कराने के लिए दो हजार रुपए की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कृषि उपज मंडी टोंक के लिपिक इकबाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

टोंक. दुकान आवंटन कराने के लिए दो हजार रुपए की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार दोपहर बाद कृषि उपज मंडी टोंक के लिपिक इकबाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित इकबाल ने ये राशि चिरोंज निवासी बंशीलाल से ली थी।

इसमें आरोपित ने बंशीलाल की पत्नी कमला के नाम दुकान आवंटित कराने के लिए कुछ दिनों पहले 50 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें पीडि़त ने 45 हजार रुपए दिए थे। आरोपित दो हजार रुपए की ओर मांग कर रहा था। इस पर पीडि़त ने ये राशि सोमवार को देना तय किया था।

इस दौरान पीडि़त ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में परिवाद दायर कर दिया। ब्यूरो ने परिवाद की जांच कर पीडि़त को रंग लगे दो हजार रुपए भेज दिए। जहां आरोपित ने उसे कृषि उपज मंडी में बुला लिया तथा पीडि़त से रुपएलेकर पेंट की जेब में रख लिए। मौके पर पहुंची एसीबी की टीम ने आरोपित से रंग लगे नोट जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा

देवली. तलवार से हमला करने के आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बंगाली समाज के युवाओं ने एसडीओ रवि वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गत रविवार को बंगाली कॉलोनी का चन्द्रशेखर दोस्तों के साथ बोरड़ा गणेश रोड पर बैठा था। इस बीच अर्जुन सिंह तलवार लेकर आया तथा उसने चन्द्रशेखर पर हमला कर दिया।

इससे युवक का हाथ कटने के बावजूद पुलिस ने इसे साधारण मारपीट माना है। जबकि पुलिस को ३२६ भी जोडऩी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में शुभम् बंगाली, राजेश, राहुल बाला, समीर, सागर राय, सचिव, दिनेश राकेश, अमित, प्रशांत आदि शामिल थे।

इधर, थाना प्रभारी दूलीचंद गुर्जर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने में कमी रही है, तो मामले को दिखवाते हंै। फिर भी चिकित्सक की मेडिकल रिपोर्ट के बाद में धाराओं में संशोधन कर दिया जाएगा।