scriptlok sabha election 2019: video: एकजुट होकर के लोकसभा चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान किया | Call to gather in Lok Sabha elections | Patrika News

lok sabha election 2019: video: एकजुट होकर के लोकसभा चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान किया

locationटोंकPublished: Mar 25, 2019 03:40:13 pm

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

call-to-gather-in-lok-sabha-elections

lok sabha election 2019: video: एकजुट होकर के लोकसभा चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान किया

सवाईमाधोपुर. भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए घोषित सांसद प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया रविवार को गंगापुर सिटी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीण पंच पटेलों ने मीणा पाड़ा मोड़, मच्छीपुरा अमरगढ़ चौकी आदि जगहों पर स्वागत किया।
ऊघाडमल बालाजी पर भाजपा आईटी विभाग से संयोजक दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा के नेतृत्व में युवाओं ने आतिशबाजी कर 21 किलो की माला पहनाई। जौनपुरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कमी नहीं आने दूंगा। उन्होंने ऊघाड मल बालाजी पहुंचकर के बालाजी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
चौक वाले बालाजी पर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही सांसद प्रत्याशी जौनापुरिया ने व्यापारियों व आमजन से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर भाजपा आईटी विभाग संयोजक दर्शन सिंह गुर्जर, सचिन अग्रवाल, रामचरण कटारिया, वीरू पुजारी, सीताराम आदि मौजूद रहे।

चारों मंडलों की हुई बैठक
गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों की संयुक्त बैठक गंगापुर सिटी में हुई। बैठक में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर के लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन ने विचार व्यक्त किए।

जौनपुरिया ने कहा कि यह टिकट मेरा नहीं टोंक-सवाईमाधोपुर की आम जनता व सभी कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि अगर 5 वर्ष के कार्यकाल में मुझसे कोई गलती हुई हो तो उसके लिए माफ करना। इसके बाद जोनपुरिया मलारना में लोगों से मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो