scriptरबी फसलों में सिंचाई के लिए भैरू सागर बांध की खोली नहरें | Canals of Bhairu Sagar Dam opened for irrigation | Patrika News

रबी फसलों में सिंचाई के लिए भैरू सागर बांध की खोली नहरें

locationटोंकPublished: Nov 25, 2021 08:36:59 am

Submitted by:

pawan sharma

उपखंड के भैरू सागर चांदसेन बांध की नहरें बुधवार को खोली गई। बांध में वर्तमान में 12 फीट 3 इंच पानी है, जिससे क्षेत्र की लगभग 935 हेक्टेयर भूमि मेंं सिंचाई की जा सकेगी।

रबी फसलों में सिंचाई के लिए भैरू सागर बांध की खोली नहरें

रबी फसलों में सिंचाई के लिए भैरू सागर बांध की खोली नहरें

मालपुरा. उपखंड के भैरू सागर चांदसेन बांध की नहरें बुधवार को खोली गई। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता जयदेव सिंह सोलंकी ने बताया कि जल उपयोगिता समिति के बैठक के निर्णय के अनुसार बांध की लहरों में सिंचाई के लिए छोड़ा गया है।
इससे पूर्व नहर के वालों का विधिवत पूजन किया जाकर ग्रामीणों की मौजूदगी में खोली गई। उन्होंने बताया कि बांध में वर्तमान में 12 फीट 3 इंच पानी है, जिससे क्षेत्र की लगभग 935 हेक्टेयर भूमि मेंं सिंचाई की जा सकेगी।इस दौरान जल संसाधन विभाग के लिपिक कमल कुमार शर्मा मदन लाल सैनी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
मदन लाल बने अध्यक्ष
उपखंड क्षेत्र के जल संसाधन विभाग के अधीन लघु सिंचाई बांध के जल उपभोक्ता संगम के भैरू सागर चांदसेन के अध्यक्ष एवं सदस्यों का चुनाव निर्विरोध किया गया। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता जयदेव सिंह सोलंकी ने बताया कि जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष मदन लाल सैनी एवं सदस्य में कन्हैया लाल सैनी, दशरथ शर्मा ,मोती लाल गुर्जर, एवं रामराज बैरवा निर्विरोध चुने गए हैं।
जल उपभोक्ता संगमों के चुनाव 29 को
उनियारा. जल संसाधन विभाग अंतर्गत आने वाले तीन बांधों के उपभोक्ता संगमों के चुनाव 29 एवं 30 नवम्बर को होंगे। सहायक अभियंता रामप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि श्योदानपूरा, ठिकरिया तथा कुम्हारिया बांधों के जल उपभोक्ता संगमों के अध्यक्ष सहित चार सदस्यों के चुनाव के लिए 29 नामांकन तथा 30 नवम्बर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो