scriptसरकारी स्थानों पर प्रचार सामग्री लगवाने पर एक दर्जन संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज | Case filed for getting promotional material | Patrika News

सरकारी स्थानों पर प्रचार सामग्री लगवाने पर एक दर्जन संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज

locationटोंकPublished: Jan 22, 2020 07:48:30 pm

Submitted by:

pawan sharma

नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न सरकारी दीवारों पोल व खम्भों पर प्रचार सामग्री लगाने को लेकर मंगलवार को नगर पालिका बोर्ड सख्त हुआ है। इसे लेकर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने स्थानीय थाने में उक्त संस्थानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सरकारी स्थानों पर प्रचार सामग्री लगवाने पर एक दर्जन संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज

सरकारी स्थानों पर प्रचार सामग्री लगवाने पर एक दर्जन संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज

देवली. नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न सरकारी दीवारों पोल व खम्भों पर प्रचार सामग्री लगाने को लेकर मंगलवार को नगर पालिका बोर्ड सख्त हुआ है। इसे लेकर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने स्थानीय थाने में उक्त संस्थानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, राजनैतिक दलों व कैफे सेन्टर सहित ने पालिका की अनुमति के बिना सरकारी भवनों की दीवारों, खम्बों पर बैनर, फ्लेक्स, पोस्टर आदि लगा रखे थे, जो कि सम्पत्ति का विरुपण है।
इसे लेकर मंगलवार को गठित टीम ने शहर में दौरा कर उक्त संस्थानों की प्रचार सामग्री हटाई है। साथ ही उक्त संस्थानों को चिह्नित कर लिया गया है, जिनके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि उक्त संस्थानों में गुरुकुल कोचिंग, संजीवनी क्लासेज, जय हिन्द डिफेन्स एकेडमी, किसान टॉकीज, किसान स्कूल, सीकर शेखावटी क्लासेज, रिया स्पाईस, साईंस स्कूल, के. के. कवारिया, चेतना लाइब्रेरी व नंदनी आईस क्वीन शामिल है।

अन्य स्थानों पर कब होगी कार्रवाई
टोंक. जिला मुख्यालय सहित उनियारा, निवाई, टोडारायसिंह एवं मालपुरा में कई संस्थानों ने सार्वजनिक स्थानों एवं खम्भों पर बिना अनुमति के पोस्टर-बैनर लगा रखे है। वहीं कई स्थानों पर पम्फलेट लगा रखे है। टोंक में विवेकानंद सर्कल पर दीवारों को निजी संस्था संचालकों ने पम्फलेट चस्पा कर बदरंग किया हुआ है। नगर परिषद व पालिका बोर्ड को कई बार सूचना किए जाने पर भी कार्रवाई नहीं की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो