scriptvideo: भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव पर फागोत्सव का हुआ आयोजन | Celebrated fagotsav on heaven | Patrika News

video: भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव पर फागोत्सव का हुआ आयोजन

locationटोंकPublished: Feb 15, 2018 09:37:25 am

Submitted by:

pawan sharma

जयपुर व जोधपुर से आए कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
 

 फागोत्सव

मालपुरा. जयपुर व जोधपुर से आए कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समाज के महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया।

मालपुरा. टोडारायसिंह रोड स्थित जैन श्वेताम्बर श्रीजिन कुशलसूरी दादाबाड़ी में बुधवार से दो दिवसीय दादा गुरुदेव श्रीजिन कुशलसूरी का 685वां स्वर्ग जयन्ती समारोह पर वासुपूज्य भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। शाम को फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साध्वी चन्द्रकला के सान्निध्य में सुबह वासुपूज्य भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। शाम को जयपुरजोधपुर से आए कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समाज के महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया।
वहीं खतररगच्छ संघ अध्यक्ष प्रकाश चन्द लोढ़ा ने बताया कि गुरुवार को वासुपूज्य भगवान का दीक्षा कल्याणक व दादा गुरुदेव के स्वर्गारोहण दिवस पर भक्तामर पाठ, गुरु इकतीसा, पक्षाल पूजन, स्नात्र पूजा व दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा का आयोजन किया जाएगा। मेले के लाभार्थी जेठमल, बाबूलाल की ओर से सम्पूर्ण दादाबाड़ी की सजावट का कार्य किया गया है। कार्यक्रम में समाज के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

अवलोकन करेंगी मुख्य अतिथि

निवाई. वनस्थली विद्यापीठ का विशेष वार्षिकोत्सव गुरुवार को होगा। कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि विनीता बाली होंगी। बाली वैश्विक स्तर पर कुशल प्रबंधक हैं। इकोनोमिक टाईम्स ने उन्हें ‘बिजनेस वीमेन ऑफ द इयर’ से सम्मानित किया था।
उनका स्वागत विद्यापीठ की अध्यक्ष, प्रो. चित्रा पुरोहित, उपाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री, कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री, सह-कुलपति प्रो. ईना शास्त्री, कोषाध्यक्ष, प्रो. सुधा शास्त्री, व छात्राएं करेंगी। इसके बाद बाली कला मंदिर में चित्रकारी एवं पेटिंग्स का अवलोकन करेंगी।
नवीनतम शैक्षिक विभागों-स्कूल ऑफ ऑटोमेशन, स्कूल ऑफ डिजाइन, जमनालाल बजाज स्कूल ऑफ लीगल स्टडिज एवं महिन्द्रा ‘विजडम’ का परिदर्शन कर छात्राओं व अध्यापकों से वार्ता करेंगी। दोपहर 3 बजे नाटय मंचन, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 4 बजे वार्षिकोत्सव होगा।
जानकारी ली

टोंक. माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक हरिप्रसाद शर्मा ने बुधवार को सोहेला व चंदलाई विद्यालयों का निरीक्षण कर एसआईक्यूई योजना की जानकारी ली। रमसा के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश जाट ने बताया कि माध्यमिक निदेशालय बीकानेर उपनिदेशक ने विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रक्रियाओं की जानकारी लीतथा आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर रामावतार यादव, निपुण सक्सैना, कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद हसीब नकवी, सीमा कुमावत आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो