script5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में यहां खुलेगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल | Children will get English education from first grade in government sch | Patrika News

5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में यहां खुलेगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल

locationटोंकPublished: Mar 29, 2022 09:14:55 am

Submitted by:

pawan sharma

मुख्यमत्री की बजट घोषणा के अनुसार 5000 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बों व गांवों में संचालित राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में रूपान्तरित किया जाना है। जिनका संचालन आगामी सत्र 2022.23 से किया जाना प्रस्तावित है।
 
 
 

5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में यहां खुलेगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल

5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में यहां खुलेगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल

टोंक. मुख्यमत्री की बजट घोषणा के अनुसार 5000 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बों व गांवों में संचालित राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में रूपान्तरित किया जाना है। जिनका संचालन आगामी सत्र 2022.23 से किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री बजट घोषणा अनुसार टोंक जिले की चारों विधानसभा में भी 5000 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बे व गांवो की संख्या 19 है। जहां पर स्थापित राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपान्तरित किया जाना है। घोषणा के अनुसार विद्यालय रूपान्तरित होने के बाद जिले में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की कुल संख्या 26 हो जाएगी।
निदेशालय ने प्रपत्र भेज मांगी जानकारी

बजट घोषणा की क्रियान्विती के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर कानाराम के द्वारा प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा को पत्र जारी किए गए है। पत्र के साथ एक 29 बिन्दुओं की पूर्ति का प्रपत्र भी भेजा गया है जिसमें चयनित किए जाने वाले विद्यालय की चाही गई जानकारी विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार 15 अप्रैल तक भरकर भेजना है।
– 2 विद्यालय संचालितए पांच की और मिली स्वीकृति

सरकार की ओर से पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार जिले में दो विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें सत्र 2019.20 से महात्मा गांधी गुलजार बाग टोंक व 2020.21 से महात्मा गांधी पीपलू शामिल है। इसी तरह इसके अलावा 2021.22 में भी पांच और विद्यालय खोलने की स्वीकृति मिली है।
ये विद्यालय मालपुरा के चांदसेनए नगर व टोरडीए टोडारायसिंह के भासू व देवली के देवली गांव में संचालित होगे। इन विद्यालयों में विभाग की ओर से अनेक पदों पर प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। अब विभाग की ओर से आदेश मिलने पर इन पांच स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

1285 का है अभी नामांकन
टोंक व पीपलू में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में वर्तमान में 1285 विद्यार्थियो का नामांकन है। जिसमें टोंक गुलजार बाग में 830 व पीपलू में 455 विद्यार्थी शामिल है।

-ये है 5000 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र

– मालपुरा के चांदसेन में 6828, डिग्गी में 9492ए लाम्बाहरिसिंह में 6671, लावा में 6799, नगर में 5165 व पचेवर में 6964 हजार की आबादी है।
-उनियारा के बनेठा में 8330, अलीगढ़ में 7626, सोप में 5482 हजार की आबादी है।

-देवली के नासिरदा में 7440, थांवला में 6143, देवली गावं में 8007, राजमहल में 6722, दूनी में 11295, आंवा में 5445, नगरफोर्ट 5647 हजार की आबादी है।
-इसी तरह पीपलू में 6407, निवाई के वनस्थली में 12835, झिलाई में 5758 हजार की आबादी है।

-स्थानीय स्तर पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होने पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रारम्भ से ही नि:शुल्क अंग्रेजी सीखने व बोलने को मिलेगा। इससे अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए निजी स्कूलों व शहरों की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। बच्चे भी परिजनों की नजरोंं के सामने रहेंगे। साथ ही अभिभावकों को आर्थिक लाभ भी होगा।
रामनिवास शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, टोंक

– बजट घोषणा के अनुसार जिले में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने है। जिनमें 5 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बों में संचालित स्कूलों को रूपान्तरित करने के लिए श्रीमान निदेशक महोदय को 16 विद्यालयों के प्रस्ताव भिजवा दिए गए हैं।
चौथमल चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (शैक्षिक प्रकोष्ठ) टोंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो