टिकट पर टकटकी, दावेदारों की उड़ रही रातों की नींद
टोंकPublished: Oct 14, 2023 08:40:06 pm
प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही है। वहीं पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों को टिकट देने की तैयारियां चल रही है। टिकटों को लेकर काफी कयास भी चल रहे हैं।


टिकट पर टकटकी, दावेदारों की उड़ रही रातों की नींद
टोंक. जिले में विधानसभा चुनाव अब निर्णायक दौर में पहुंचने वाला है। दोनों ही दलों में टिकट की घोषणों को लेकर कशमकश चल रही है। जिले की चार विधानसभा में से सिर्फ एक सीट देवली-उनियारा पर ही भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। बाकी तीनों सीटों पर घोषणा होना बाकी है। जबकि कांग्रेस की ओर से चारों सीटों में से एक पर भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।