scriptमहंगाई के विरोध में बंद रहे बाजार | Closed market in protest against inflation | Patrika News

महंगाई के विरोध में बंद रहे बाजार

locationटोंकPublished: Sep 11, 2018 10:20:19 am

Submitted by:

MOHAN LAL KUMAWAT

घंटाघर पर आयोजित सभा में पूर्व केन्द्रीय वित्त राज मंत्री नमोरायण मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस तथा महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।

 Inflation

टोंक में आयोजित सभा को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री।

टोंक. महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस की ओर से जिलेभर में बाजार बंद रहे। कांगे्रस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप रैली निकाली। इसमें कार्यकर्ता ऊंट व बैलगाड़ी पर वाहनों को रखकर बाजार में निकले।
उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए तथा भाजपा को जनविरोधी बताया। शहर में बंद जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी के नेतृत्व में किया गया। घंटाघर पर आयोजित सभा में पूर्व केन्द्रीय वित्त राज मंत्री नमोरायण मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस तथा महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल के वेट में थोड़ी सी कमी की, जो ऊंट के मुहं मे जीरा समान है। इस दौरान मोईन निजाम, हंसराज चौधरी, सऊद सईदी, मोअज्ज्म खान, सुनील बंसल, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट रामसिंह मुकुल, दिनेश चौरासिया, शब्बीर नागौरी, शैलेन्द्र शर्मा, बरकात हसीन, कैलाशीदेवी मीणा, यूसुफ यूनिवर्सल, विकास विजयवर्गीय, शकीलुर्रहमान, इम्तियाज खान, रामनिवास बैरवा, यूसुफ इंजीनियर, शिवजीराम मीणा आदि ने भाजपा को जनता विरोधी बताया।
इससे पहले कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के कार्यकर्ता पैदल मार्च करके बड़े कुएं से घंटाघर तक आए। अम्बेडकर सर्कल के पास हड़ताल पर बैठे वाल्मीकि समाज के लोगों से सम्पर्क कर व्यथा सुनी।


बंद रहे ऑटो
भारत का बंद में सहयोग राष्ट्रवादी पार्टी ने भी किया। इसमें राष्ट्रवादी ऑटो रिक्शा यूनियन रिक्शा नहीं चलाए। बाद में संयोजक मोहम्मद अजमल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने की मांग की। इस दौरान राशिद, नासिर, शकील, वसीम मुन्ना मौजूद थे।

बन्द रहा असफल
मालपुरा. दामो में भारी बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को कांगे्रस की ओर से किया गया भारत बंद का आह्वान कस्बे में बेअसर साबित हुआ। शहर के सभी बाजार आम दिनों की भांति खुले। वहीं कांगे्रस जनों ने गांधी पार्क से जुलूस निकाला। जुलूस में चंद कांगे्रसी मौजूद रहे। कई स्थानो पर कांगे्रसजनो को दुकानदारो ने खरी खोटी भी सुनाई।
जुलूस में पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पूर्व पीआरओ रामफूल गुर्जर, कांगे्रस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर, पचेवर सरपंच घनश्याम गुर्जर, पंकज दाधिच, ब्लाक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, इश्हाक नकवी, कैलाश सोनी, धनरूप शर्मा, गजेन्द्र जैन, रामलाल फौजी, दीपक पाण्डेता, नानूलाल जाट, सहित अन्य कई कांगे्रसजन मौजुद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो