scriptPHOTO@ TONK : महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर जिले भर में कांग्रेस ने विरोधस्वरूप रैली निकाल प्रदर्शन किया…देखें तस्वीरें | Patrika News
टोंक

PHOTO@ TONK : महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर जिले भर में कांग्रेस ने विरोधस्वरूप रैली निकाल प्रदर्शन किया…देखें तस्वीरें

15 Photos
6 years ago
1/15

महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस की ओर से जिलेभर में बाजार बंद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप रैली निकाली।

2/15

महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस की ओर से जिलेभर में बाजार बंद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप रैली निकाली।

3/15

कार्यकर्ता ऊंट व बैलगाड़ी पर वाहनों को रखकर बाजार में निकले। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए तथा भाजपा को जनविरोधी बताया।

4/15

महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस की ओर से जिलेभर में बाजार बंद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप रैली निकाली।

5/15

घंटाघर पर आयोजित सभा में पूर्व केन्द्रीय वित्त राज मंत्री नमोरायण मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस तथा महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे जनता त्रस्त है। पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि जब कांग्रेस ने दबाव बनाया तो राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल के वेट में थोड़ी सी कमी की, जो ऊंट के मुहं मे जीरा समान है। केन्द्र सरकार को पेट्रोलीयम पदार्थ को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए।

6/15

महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस की ओर से जिलेभर में बाजार बंद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप रैली निकाली।

7/15
8/15

देवली. बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने शहर का बाजार बंद कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मार्च निकालकर व्यापारियों से सहयोग मांगा। हांलाकि बंद बावजूद दोपहर 12 बजे बाद समूचा बाजार खुल गया। सुबह 8 बजे कांग्रेस नेता ममता सर्किल से बाजार बंद कराने के लिए निकले। पेट्रोल पम्प चौराहे पर धरना दिया।

9/15

उनियारा. कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतो में हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस का बंद सफल रहा। सोमवार को कांग्रेसी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कटला गेट से रैली निकाली। रैली में लोग सरकार विरोधी नारे लगाते, बेनर तखतियां लेकर चल रहे थे

10/15

भारत बंद में सहयोग राष्ट्रवादी पार्टी ने भी किया। इसमें राष्ट्रवादी ऑटो रिक्शा यूनियन रिक्शा नहीं चलाए। बाद में संयोजक मोहम्मद अजमल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

11/15
12/15

टोडारायसिंह. कांग्रेस की ओर से भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को कस्बे में मिला जुला असर रहा। कांग्रेसज जुलूस के साथ एसडीओ कार्यालय पहुंचे तथा राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम कार्यवाह उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

13/15

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप रैली निकाली।

14/15

पीपलू. कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता द्वारा उपखण्ड मुख्यालय पर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील पर बंद कर दिए। इसके बाद स्थानीय बैक ऑफ बडौदा से रैली निकाली गई।

15/15

निवाई. कस्बे में सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा, कांग्रेस नेता प्रहलादनारायण बैरवा एवं पूर्व विधायक कमल बैरवा के नेतृत्व में रैली निकालकर दुकाने बंद करने का आह्वान किया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.