scriptvideo: कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल पोल खोल’, कांग्रेस सेवादल ने रैली निकाल घंटाघर पर किया प्रदर्शन | Congress attacks against inflation | Patrika News

video: कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल पोल खोल’, कांग्रेस सेवादल ने रैली निकाल घंटाघर पर किया प्रदर्शन

locationटोंकPublished: Sep 23, 2018 07:49:58 am

Submitted by:

pawan sharma

कांग्रेस सेवादल ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल पोल खोल’ अभियान के तहत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
 

congress-attacks-against-inflation

केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल पोल खोल’ अभियान के तहत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

टोंक. महंगाई व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम व राफेल डील को लेकर कांग्रेस सेवादल की ओर से शनिवार को शहर में रैली निकाली गई। इसमें केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल पोल खोल’ अभियान के तहत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
इसको सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार अति की हुई है। राफेल डील तय कीमत से तीन गुना अधिक में विमान कि डील की गई। जिला प्रभारी हरिसिंह रूडला ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आम महंगाई की बढ़ाते हैं।
जैसे पेट्रोलियम पदार्थ के दाम बढ़ते हैं, आम महंगाई बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री को गौरव यात्रा की जगह माफी यात्रा निकालनी चाहिए थी। इसका कारण है कि जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। जिला मुख्य सगंठक अब्दुल खालिक ने कहा कि जिले की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह उब चुकी है।

सेवादल कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस ले। अभाव अभियोग के प्रदेश सहसंयोजक सऊद सईदी ने कहा कि हमें अपने बूथ पर कांग्रेस को जिताना होगा। प्रदेश संगठक धर्मेन्द्र सालोदिया ने कहा कि भाजपा से हर वर्ग का व्यक्ति दुखी है। इससे पहले सभी कार्यकर्ताजिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुआ।
इसके बाद उनकी रैली नौशेमियां का पुल, अमीरगंज, काफला बाजार, सुभाष बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची। जहां पूर्वजिलाध्यक्ष आत्माराम गोयल, एडवोकेट महावीर तोगडा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देव करण गुर्जर, शिवजी राम मीणा, यूसुफ युनिर्वसल, मेहमूद शाह, जर्रार खान, इन्तियाज खान आदि ने सम्बोधित किया।
इस दौरान हंसराज चौधरी, युसूफ इंजिनियर, विक्रम गुर्जर, राजेश चौधरी, जसराम मीणा, शकीलुर्रहमान खान, घनश्याम मीणा, शहर मुख्य सगंठक इरशाद खान, मुदस्सर, मासूूम अली, मुबारक अली व भागचंद चौपड़ा, रामलाल गुर्जर , विकास विजय, मोइन, खान, रामस्वरुप, कैलाश चन्द, रामलाल, आदि मौजूद थे।
टोंक के घंटाघर क्षेत्र में प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो