script

कांग्रेस पदाधिकारियों व पूर्व मंत्री ने गांवों को किया दौरा, पायलट के पक्ष में जनसम्पर्क कर लोगों से मांगा समर्थन

locationटोंकPublished: Nov 27, 2018 09:35:08 am

Submitted by:

pawan sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

congress-support-for-congress-candidate-sachin-pilot

टोंक में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा करते पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी राजेन्द्र चौधरी।

टोंक. विधानसभा क्षेत्र टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारियों व पूर्वमंत्री ने क्षेत्र के कई गांवों दौरा कर जनसम्पर्क किया। पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने गांवों में हुई सभाओं में कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम की बात करती है विकास की नहीं।
जिले में पानी की गम्भीर समस्या आज भी बनी हुई है। भाजपा सरकार इसका निराकरण करने में नाकामयाब रही है। भाजपा के शासन में सभी वर्ग त्रस्त रहे हैं। सरकार किसानों की समस्याओं को भी दूर नहीं कर पाई है। इसके अलावा भी लोग अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर मिले और कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने को कहा। उन्होंने कहा की सचिन पायलट संघर्षशील एवं निष्ठावान तथा आमजन के दर्द को समझने वाले युवा नेता है। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गाता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, रामलाल सण्डीला ने भी गांवों में सम्पर्क कर पायलट के पक्ष में वोट मांगे।
सचिन 28 को करेंगे दौरा
विधानसभा क्षेत्र टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट बुधवार को कई ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। वे सुबह 10 बजे छानबास सूर्या, साढ़े 10 बजे बरवास, 11 बजे चूली, पौने 12 बजे इंदोकिया, सवा 12 बजे हमीरपुर, पौने एक बजे अरयाली, सवा एक बजे लाम्बाकला, दो बजे बावड़ी, पौने तीन बजे कल्याणपुरा, साढ़े तीन बजे गोपालपुरा, सवा चार बजे गणेती, पौने पांच बजे खरेड़ा, पौने 6 बजे मोरभाटियान, सात बजे बैरवा धर्मशाला टोंक में बैरवा समाज की बैठक, साढ़े सात बजे छावनी, 8 बजे माणक चौक, साढ़े 8 बजे मोतीबाग रोड पर चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो